हर घर का 15 हज़ार रुपए का बिजली बिल बचाएगी सूर्योदय योजना : जयराम ठाकुर

by
जीडीपी की रिकॉर्ड ग्रोथ बताती है अब तीन बड़ी अर्थव्यवस्था में जल्दी शामिल होगा भारत
एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सूर्योदय योजना देश की बहुत महत्वाकांक्षी योजना है। जो हर लाभार्थी के 15 हज़ार से ज़्यादा रुपए सीधे तौर पर बचाएगी। यह योजना एक तरफ़ देश की ऊर्जा ज़रूरतों को पूरा करेगी तो दूसरी तरफ़ घरेलू क्षेत्र में खर्च हो रही बिजली का इस्तेमाल अन्य विकास कार्यों में किया जाएगा। जो पर्यावरण के संरक्षण के लिहाज़ से भी बेहतर कदम है। यह योजना हर महीनें प्रत्येक लाभार्थी को 300 यूनिट से ज़्यादा फ्री बिजली भी देग। यह योजना 78 हज़ार करोड़ की है । जिससे एक करोड़ परिवारों के छतों सोलर पैनल लगाए जाएंगे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि जब वह अपना तीसरे कार्यकाल में होंगे तो हमारा देश दुनिया की तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में एक होगा। यह बात प्रधानमंत्री ने खूब सोच समझ और होम वर्क करके की है। इस समय हमारे देश की ग्रोथ रेट 8.4 फ़ीसदी से भी ज़्यादा है। जो अमेरिका जैसे विकसित देशों से भी ज़्यादा है। इस समय जब चीन और जापान जैसे देश आर्थिक रूप से परेशानी का सामना कर रहे हैं ऐसे में भारत की ग्रोथ दुनिया को चौंका रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत की यह ग्रोथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वित्तीय  सुधार के प्रयासों का फल है। प्रधानमंत्री द्वारा देश में निवेश का माहौल बनाने, दुनिया में भारत की बढ़ती साख के कारण ही संभव हो पाया है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत विकास के क्षेत्र में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज कर रहा है। भारत में बन रहे उत्पादों की पूरी दुनिया में तेज़ी से मांग बढ़ रही है। वह दिन अब दूर नहीं जब भारत दुनिया की तीन बड़ी आर्थिक महाशक्ति में शामिल होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित : DC मुकेश रेपसवाल ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर- नई पीढ़ी को मिलती है प्रेरणा जिला प्रशासन वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : रैली निकालकर विद्यार्थियों ने ने  मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

एएम नाथ। भरमौर, 22 अप्रैल  : भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं निर्वाचक सहभागिता  (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरोला ,144- होली , द्रुगेठी और राजकीय प्राथमिक ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनाव ड्यूटी से आईपीएस हितेश चौधरी को हटाया : भाजपा ने चुनाव आयोग को की थी शिकायत

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव ड्यूटी से आईपीएस हितेश चौधरी को हटा दिया गया है। उनको हटाने के लिए भाजपा ने चुनाव आयोग को शिकायत की थी। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय विशेष शाखा की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए पुलिसकर्मियों को दिया प्रशिक्षण : आरटीओ बिलासपुर राजेश कौशल

बिलासपुर ,फरवरी :   बिलासपुर में परिवहन विभाग द्वारा सड़क हादसो को रोकने के लिए आईटीआई बिलासपुर के कैंपस में एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें जिला के पुलिस कर्मियों, परिवहन विभाग,लोक निर्माण...
Translate »
error: Content is protected !!