100 प्रतिशत टीकाकरण वाले गांवों नत्थुवाल, नवां जट्टपुर, पुंगा व पुंज के सरपंचों को डिप्टी कमिश्नर ने बधाई, अन्य गांवों को भी टीकाकरण करवाने के लिए किया प्रोत्साहित

by

कोरोना मुक्त गांव अभियान: दो दिनों में जिले के 4 गांवों में कोविड-19 की पहली डोज का हुआ 100 प्रतिशत टीकाकरण
कोविड लक्षण दिखने पर टैस्टिंग जरुर करवाएं, स्वास्थ्य टीमों को दें सहयोग: अपनीत रियात
होशियारपुर : मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से पिछले दिनों शुरु किए गए कोरोना मुक्त गांव अभियान के अंतर्गत गांवों की पंचायतों को 100 प्रतिशत टीकाकरण का आह्वान किया गया था। अभियान के पहले दो दिनों में ही जिले के चार गांवों जिनमें हलका चब्बेवाल के गांव नवां जट्टपुर, पुंगा, पुंज व मुकेरियां का गांव नत्थूवाल ने कोविड-19 की 100 प्रतिशत पहली डोज लगवा ली है। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने इन गांवों के सरपंचों को बधाई देते हुए अन्य गांवों को आने वाले दिनों में 100 प्रतिशत टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि आज दूसरे दिन भी जिले के सभी सब-डिविजनों के विधान सभा क्षेत्रों में रिटर्निंग अधिकारियों के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने वैक्सीनेशन, टैस्टिंग करने के अलावा लोगों को कोविड-19 के लक्षणों व इससे बचाव संबंधी जागरुक किया। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि गांवों में कोविड ने काफी पैर पसारने शुरु कर दिए हैं, जिसका कारण है कि अधिकतर लोग लक्षण आने पर भी कोविड टैस्ट नहीं करवाते, ऐसे में वे स्थिति बिगडऩे पर काफी देरी से अस्पताल जाते हैं और तब तक काफी देर हो जाती है। उन्होंने गांवों के सरपंचों व पंचायत सदस्यों को अपील करते हुए कहा कि वे लोगों को कोविड-19 के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरुक करें और अपना कोविड टीकाकरण के अलावा जरुरत पडऩे पर टैस्टिंग जरुर करवाएं।
अपनीत रियात ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से हर 10 गांवों पर एक टीम बनाई गई है, जिसमें एक सिविल प्रशासन व एक पुलिस प्रशासन के अधिकारी के अलावा आशा वर्कर व अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि यह टीमे गांव-गांव जाकर लोगों को कोविड संबंधी जागरुक कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आशा वर्करों की ओर से गांवों में डोर टू डोर कोविड के संभावित लक्षणों वाले लोगों, गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों व बुजुर्गों का डाटा एकत्र कर इनको कोविड टैस्टिंग व टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस लिए गांव वासी जिला प्रशासन की इन टीमों को पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि गांव वासियों के सहयोग देने पर ही जरुरत पडऩे पर कोविड मरीजों को सही समय पर सही इलाज दिया जा सकता है। उन्होंने लोगों को अपील करते हु ए कहा कि वे टैस्टिंग से घबराएं न बल्कि लक्षण दिखने पर स्वयं टैस्टिंग के लिए आगे आएं, इससे वे अपने साथ-साथ अपने परिवार को भी सुरक्षित बना सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एस.डी. स्कूल गढ़शंकर का दसवीं का परिणाम शानदार रहा 

गढ़शंकर : पंजाब शिक्षा बोर्ड मोहाली चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए दसवीं कक्षा के परिणाम में एस.डी. स्कूल गढ़शंकर का परिणाम सौ फ़ीसदी रहा। स्कूल की छात्रा तमन्ना ने 92.31 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल...
article-image
पंजाब

केंद्र से जीएसटी का बकाया 3670 करोड़ रुपए पंजाब को मिला : जीएसटी की राशि आने के बाद चीमा ने आबकारी और कराधान विभाग, पंजाब के फील्ड व मुख्य अधिकारियों की सराहना की

चंडीगढ़  : केंद्र सरकार की ओर से बकाया जीएसटी राशि को लेकर पंजाब सरकार को बड़ी सफलता मिली है। पंजाब को केंद्र से बकाया 3670 करोड़ रुपए की जीएसटी राशि मिल गई है। लंबे...
article-image
पंजाब

30 जुलाई को हर वर्ष की तरह रात 9 बजे महामाई का जागरण आरंभ होगा : गांव भाम के प्राचीन मां भामेश्वेरी मंदिर में 70 वे वार्षिक समागम को समर्पित प्रभात फेरियां निरंतर जारी

* 31 जुलाई को हर वर्ष की तरह रात 9 बजे क्वालियां शुरू होंगी * 30 जुलाई को जागरण में  महिंदर पाल रंगीला, पुरी एंड पार्टी शंकर,नीलम जस्सल ठकरवाल,सन्नी सहगल,जोगी अलावल पुर,जस्सी भाम,दीपक दुर्गा...
article-image
पंजाब

सिद्ध योगी आसरा वैल्फेयर सुसायिटी कोकोवाल मजारी दुारा बीत ईलाके की जनता के लिए अैबूलैंस सेवा की शुरुआत की

गढ़शंकर:सिद्ध योगी आसरा वैल्फेयर सुसायिटी कोकोवाल मजारी दुारा ईलाके में अैबूलैंस ना होने के कारण लोगो की आ रही समस्या को ध्यान में रखते हुए दोनों गावों कोकोवाल व मजारी की पंचायत व गांववासियों...
Translate »
error: Content is protected !!