सरकार ने पूरी की पांचवीं चुनावी गारंटी : 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को 1500 रुपये मासिक इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

by
अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश की 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत 1500 रुपये मासिक प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस योजना को लागू कर प्रदेश सरकार ने अपनी पांचवीं चुनावी गारंटी पूरी की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग केे कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में अनेक नवोन्मेषी पहल और योजनाएं लागू की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इस योजना का पहला चरण 1 फरवरी, 2024 से शुरू किया था, जिसके तहत जिला लाहौल-स्पीति की महिलाओं व प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये प्रदान किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 800 करोड़ रुपये से अधिक वार्षिक व्यय होगा और लगभग पांच लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत सरकार शीघ्र ही फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू करेगी ताकि वे इस योजना का जल्द लाभ उठा सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता सम्भालते ही 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ देकर अपनी पहली चुनावी गारंटी पूरी की। इससे सेवानिवृत्ति के उपरान्त सरकारी कर्मचारियों का सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित हुआ है। प्रदेश सरकार ने बेरोजगारों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना आरम्भ की है। सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम शुरू करने की गारंटी पूरी करने के साथ-साथ गाय व भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में देशभर में ऐतिहासिक वृद्धि की है और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए गेहूं और मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा के कारण उपजी विभिन्न चुनौतियों का दृढ़ता से सामना किया और राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सभी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के अलावा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई ठोस  कदम उठाए हैं। सरकार आय के अतिरिक्त संसाधन जुटाने तथा युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के साधन सृजित करने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उच्च विद्यालय कोहू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : शिक्षा क्षेत्र पर इस वित्त वर्ष में खर्च किए जा रहे 8828 करोड़ रुपए – संजय अवस्थी

छात्रों से अपने संस्कार और रीति रिवाज़ अपनाने का आग्रह मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार इस वित्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सचमुच मुझसे बहुत बड़ी गलती हुई : लखविंद्र राणा 

एएम नाथ। नालागढ़ :  निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर के भाजपा में शामिल होने के बाद नालागढ़ के पूर्व विधायक लखविंदर सिंह राणा नाराज हैं। उन्होंने नालागढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आज उन्हें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुप्रथा की रोकथाम के लिए जागरूकता : बाल विवाह की रोकथाम के विषय में बैठक का आयोजन

ऊना, 16 मार्च – बाल विवाह जैसी कुप्रथा की रोकथाम के लिए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह के संबंध में वैज्ञानिक पहलुओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला के निजी स्कूलों की मान्यता व नवीनीकरण हेतू 10 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन – सोम लाल धीमान

रोहित जसवाल। ऊना, 10 फरवरी – उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना द्वारा जिला के सभी निजी स्कूलों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की मान्यता एवं नवीनीकरण प्रक्रिया संबंधी शेड्यूल जारी कर दिया गया है।...
Translate »
error: Content is protected !!