हमलावरों ने करीब 12 फायर किए – गांव बुग़रा में नंबरदार व पूर्व फौजी कश्मीर सिंह के घर के सामने : जो पर्ची फेंकी गई , उस पर कौशल चौधरी ग्रुप का नाम लिखा

by
माहिलपुर  , 4 मार्च  : थाना माहिलपुर के गांव बुग़रा में गाडी में सवार होकर आए युवकों ने गांव के नंबरदार व पूर्व फौजी कश्मीर सिंह के घर के सामने गोलियां चलाई और घर के सामने कौशल चौधरी ग्रुप का नाम लिखा हुआ था। इस घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ माहिलपुर बलजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ पहुंच गई। इस मामले की जानकारी प्राप्त होते ही डीएसपी गढ़शंकर परमिंदर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 7-8 गोलियां चलने की जानकारी मिली है और जो पर्ची फेंकी गई है उस पर कौशल चौधरी ग्रुप का नाम लिखा हुआ है। उन्होंने बताया कि आगे जांच की जा रही है। कौशल चौधरी ग्रुप द्वारा शरेआम गोलियां चलाने की घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और लोग पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
गौरतलब है कि 11 फरवरी को माहिलपुर मुख्य चौक पर स्तिथ मशहूर दुकान चावला क्लॉथ पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन युवकों ने पिस्तौल से 14 फायर किए थे और उन्होंने दुकान के काउंटर पर स्लिप रखी थी जिसमे गोलीबारी की जिम्मेदारी कौशल चौधरी ग्रुप ने लेते हुए 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आशा वर्करों एवं फैसिलिटेटरों की सेवानिवृत्ति आयु हुई 62 वर्ष : फैसिलिटेटर्स के टूर भत्ते में वृद्धि, 58 वर्षीय बर्खास्त वर्कर्स हुईं बहाल

गढ़शंकर, 29 नवंबर: डेमोक्रेटिक आशा वर्कर्स फैसिलिटेटर यूनियन पंजाब की प्रदेश अध्यक्ष मनदीप कौर बिलगा, महासचिव शकुंतला सरोई, परमजीत कौर मान, सरबजीत कौर मचाकी, परमजीत कौर मुदकी, गुरमिंदर कौर गुरदासपुर और शुसमा सरोआ ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेरा युवा भारत पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन पर जिला समन्वय समिति की पहली बैठक

युवाओं के पंजीकरण, कौशल विकास और रोजगार अवसरों पर विभागों ने बनाई संयुक्त रणनीति एएम नाथ। चम्बा : मेरा युवा भारत, चंबा के तत्वावधान में जिला युवा सेवाएं अधिकारी राहुल गर्ग की अध्यक्षता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10वीं, 12वीं, स्नातक और आईटीआई पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : आईटीआई लंबलू में रोजगार एवं प्रशिक्षण मेला 11 को

हमीरपुर 08 दिसंबर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लंबलू में 11 दिसंबर को सुबह 10 बजे शिक्षुता प्रशिक्षण जागरुकता कार्यक्रम के तहत अंतर्गत राष्ट्रीय प्रधानमंत्री प्रशिक्षण मेला आयोजित किया जा रहा है। संस्थान के प्रधानाचार्य ने...
Translate »
error: Content is protected !!