कोविड टीकाकरण: विधायक डा. राज कुमार की ओर से गांव नवां जट्टपुर की पंचायत सम्मानित

by

होशियारपुर I मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से गांवों में 100 प्रतिशत टीकाकरण करवाने वाली पंचायतों को 10 लाख रुपए विशेष ग्रांट के तौर पर देने के घोषणा पर आज हलका चब्बेवाल में धन्यवाद कैप्टन अभियान की शुरुआत करते हुए विधायक डा. राज कुमार ने गांव नवां जट्टपुर में सभी योज्य लाभार्थियों के कोविड वैक्सीन लग जाने के बाद गांव पहुंच कर पंचायतों व स्वास्थ्य विभाग की टीम का सम्मान किया।
गांव की सरपंच रितु, सी.एच.सी हारटा बडला के एस.एम.ओ डा. राज कुमार बद्धण  व अन्यों को सिरोपा देकर सम्मानित करते हुए विधायक डा. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि नवां जट्टपुर को मिलाकर हलके के तीन गांवों पुंगा व पुंज में भी 100 प्रतिशत कोविड टीकाकरण हो चुका है, जिसका श्रेय पंचायतों व स्वास्थ्य विभाग की टीमों को जाता है। उन्होंने पंचायतों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय की नजाकत को समझते हुए गांवों में फैल रहे वायरस के मद्देनजर सभी पंचायतों को अपने-अपने गांवों में जल्द से जल्द सभी योज्य लाभार्थियों के कोविड वैक्सीन लगवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से 100 प्रतिशत टीकाकरण करवाने वाली पंचायतों के लिए घोषित विशेष ग्रांट पंजाब सरकार का बहुत ही उत्साहजनक प्रयास है, जिससे गांवों के निवासियों की तंदुरुस्ती के साथ-साथ गांवों के विकास में और तेजी आएगी।
पंजाब सरकार की ओर से गांवों में शुरु किए गए मिशन फतेह-2 अभियान के अंतर्गत किए जा रहे प्रयासों संबंधी डा. राज कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से गांव-गांव स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजकर टीकाकरण करवाया जा रहा है, जिसके लिए लोगों को स्वयं आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि एक डाक्टर होने के नाते वे खुद बीमारी की गंभीरता को समझते हुए गांव-गांव जाकर टीकाकरण के साथ-साथ सैनेटाइजर, मास्क, फतेह किटें व जरुरी दवाईयां उपलब्ध करवा रहे हैं। उन्होंने पंचायतों को आह्वान किया कि कोरोना से बचाव व मिशन फतेह को कामयाब करने के लिए कोविड स्वास्थ्य निर्देशों का हर हाल में पालन जरुरी है।
गांव की सरपंच रितु ने पंजाब सरकार, विधायक डा. राज कुमार, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य वि भाग की टीमों व विशेषकर गांव वासियों का 100 प्रतिशत टीकाकरण के लिए धन्यवाद करते हुए बाकी गांवों के निवासियों को अपील की कि वे भी अपने-अपने गांवों में जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं।
इस मौके पर बी.डी.पी.ओ अभय कुमार. डा. राजा राम, सरपंच जट्टपुर प्रेम चंद, महिंदर सिंह, जी.ओ.जी मुहिंदर सिंह, पंच जसवीर सिंह, पंच जै दीप सिंह, पंच अनुराधा, पंच नरिंदर कुमार, पंच सीमा, कमल खोसला, रजनीश गुलियानी, संदीप गौतम आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या हुया सस्ता, क्या हुया महंगा….0% से 40% तक GST महाबोनस में कौन सी चीज कहां?… पूरी ल‍िस्‍ट

नई दिल्‍ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को जीएसटी दरों में भारी कटौती का ऐलान किया। यह कटौती 22 सितंबर से लागू हो रही है। जीएसटी में बदलाव से कई चीजों पर टैक्स...
article-image
पंजाब

कलब गढ़शंकर व कुंदन सिंह फुटबाल कलब बड्डों में हुया मुकावला रहा 2-2 से बराबर

गढ़शंकर: पंजाब फुटबाल एसोसिएयान दुारा करवाई जा रही 35वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबाल लीग के पंजाब सुपर लीग के लिए कवालीफाई दौर का मुकावला बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज के उलंपियन जरनैल सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘कभी फ्लैट तो कभी होटल में बुलाता’, सीनियर अधिकारी करता था गंदी बात, महिलाओं ने कर दी धुनाई

राजस्थान के जयपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कैंसर इंस्टीट्यूट के एक सीनियर नर्सिंग ऑफिसर पर महिला कर्मचारियों ने हमला कर दिया। ऑफिसर को उनके ही ऑफिस में बुरी तरह पीटा...
article-image
पंजाब , समाचार

राकेश टिकैत को भारतीय किसान यूनियन से निकला

नरेश टिकैत को भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष पड़ से हटाया लखनऊ : भारतीय किसान यूनियन को लेकर महत्वपूर्ण समाचार है कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का मुख्य चेहरा बने राकेश टिकैत...
Translate »
error: Content is protected !!