कौंसलर के घर के सामने कूड़े का ढेर लगाया, वार्ड नं 5 के कौंसलर की महिला सफाई कर्मचारियों के प्रति की गई भद्दी शब्दावली इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने वार्ड नं 5 के कौंसलर दीपक कुमार के विरुद्ध महिला कर्मचारियों के प्रति भद्दी भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कमेटी परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि वार्ड नं 5 का कौंसलर महिला कर्मचारियों के लिए भद्दी भाषा का इस्तेमाल कर रहा है और अपनी कौंसलर होने की धौंस देता रहता है। प्रदर्शनकारियों ने कौंसलर को बर्खास्त करने की मांग करते हुए नारेबाजी की यही नहीं वार्ड नं 5 वासियो ने आरोप लगाया कि वह जब भी कोई कार्य कराने के लिए कौंसलर के पास जाती है तो वह उन्हें धमकियां देता है। नगर परिषद कमेटी के नवनिर्वाचित प्रधान त्रिम्बक दत्त व सीनियर उपप्रधान सोमनाथ बंगड़ ने प्रदर्शनकारी कर्मचारियों से इसका समाधान करने की कोशिश की लेकिन वह भी प्रदर्शनकारियों के जोश के सामने चुप हो गए और धरना स्थल पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कौंसलर के घर के सामने जा कर प्रदर्शन किया और घर के सामने कूड़े का ढेर लगा दिया वह कौंसलर के त्यागपत्र की मांग कर रहे थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कपल को ब्लैकमेल कर वसूली का आरोप : SSF के दो ASI गिरफ्तार,दो दिन के रिमांड पर… तीसरे ASI को भी केस में किया नामजद

पटियाला। पंजाब के पटियाला जिले में सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) के जवानों पर चेकिंग के नाम पर लोगों को डराने-धमकाने और कथित तौर पर ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने के आरोप सामने आए हैं। थाना...
article-image
पंजाब

डीएमएफ और डीटीएफ द्वारा बेरोज़गार सहायक लाइनमैनों पर किए गए पुलिस अत्याचार की कड़ी निंदा

लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों पर मामला दर्ज करने की मांग गढ़शंकर, 5 जून :  डेमोक्रेटिक मुलाज़िम फेडरेशन और डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब द्वारा पटियाला में बेरोज़गार सहायक लाइनमैन, जो शांतिपूर्ण तरीके से अपने...
article-image
पंजाब , समाचार

GOLD मैडल – होशियारपुर के 14 लड़कियों व लड़कों ने जीते स्वर्ण पदक : सुनाम (संगरूर) में आयोजित 20वीं पंजाब राज्य कुंग-फू-वुशु चैंपियनशिप में

गढ़शंकर : पंजाब कुंग- फू-वुशु एसोसिएशन, पंजाब द्वारा 28 और 29 अक्टूबर, 2023 को सुनाम (संगरूर) में 20वीं पंजाब राज्य कुंग-फू-वुशु चैंपियनशिप 2023-24 का आयोजन किया गया। जिसमें जिला होशियारपुर के अंडर-11 और अंडर-14...
Translate »
error: Content is protected !!