पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा मांगों को लेकर बैठक आयोजित 

by
गढ़शंकर, 7 मार्च : पेंशनर्स एसोसिएशन मांडल गढ़शंकर द्वारा अपनी मांगों को लेकर मासिक बैठक आयोजित की गई जिसमें पंजाब सरकार तथा पावर काम की गलत नीतियों पर प्रकाश डाला गया। इस मौके संबोधित करते वक्ताओं ने मांग की कि बढ़े हुए स्केलों का 1-1-2016 से बकाया जारी किया जाए, महंगाई भत्ते की किश्तें जारी की जाएं, पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए, रहते कर्मचारियों को बिना शर्त 23 साला समयबद स्केल जारी किया जाए, 1-1-2016 से इंक्रीमेंट का बकाया जारी किया जाए, 2015 से पहले सेवानिवृत्ति साथियों को 2.59 गुणांक से स्केल सोधे जाएं। इस मौके वक्ताओं  ने संबोधित करते 13 मार्च को जोन स्तर पर जालंधर में धरने में बढ़ चढ़कर शामिल होने की बात की। इस मौके पर इकबाल सिंह, स्वर्ण सिंह, महेंद्र लाल, अश्वनी कुमार, अमरीक सिंह, मूलराज, कमलदेव ,सुरजीत सिंह, जगदीश चंद्र, बेअंत सिंह व अन्य शामिल थे। फोटो कैप्शन :
बैठक के दौरान पेंशनर एसोसिएशन पावर काम के कार्यकर्ता।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पकिस्तान में कट्टड़पंथियों द्वारा तोड़े गए श्री परमहंस जी महाराज के मंदिर का जल्द हो पुनर्निर्माण : खन्ना

मामले का लिया संज्ञान, विदेश मंत्रालय के समक्ष खन्ना ने उठाया मुद्दा होशियारपुर, 1 अक्टूबर :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने वर्ष 2021 में कट्टड़पंथियों तथा आतंकवादियों द्वारा श्री परमहंस जी महाराज के...
article-image
पंजाब

सरैया डिस्टिलरी में पंजाब पुलिस ने जांच के लिए डाला डेरा : जांच टीम में एसएसपी, डिप्टी एसपी लेवल के अधिकारी शामिल

चौरीचौरा :  पंजाब के शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया के संपत्ति की जांच के लिए शनिवार को दोपहर 12 बजे आठ सदस्यीय टीम सीधे सरैया डिस्टिलरी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर निर्माण परियोजना में विलंब पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने जताई नाराज़गी बोले…मंदिर कागजों पर नहीं, धरातल पर उतरे

विकास परियोजनाओं की हो सतत निगरानी और नियमित समीक्षा, कोताही बर्दाश्त नहीं : उपमुख्यमंत्री रोहित जसवाल।  ऊना, 27 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले में निर्माणाधीन प्रमुख विकास परियोजनाओं की सतत एवं प्रभावी...
article-image
पंजाब

डीसी की सरकारी कार और एक-तिहाई वेतन कोर्ट कर आदेश पर जब्त :

पटियाला ।  पंजाब के पटियाला के डिप्टी कमिश्नर प्रीति यादव के द्वारा इस्तेमाल की गई कार और उनकी सैलरी के एक-तिहाई हिस्से को जब्त करने की कार्रवाई हुई है। एक स्थानीय अदालत के आदेश...
Translate »
error: Content is protected !!