महिलायें प्रत्येक क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं – ADC एलआर वर्मा

by
नाहन, 7 मार्च।  समाज में अंतिम पंक्ति में खड़ी महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान करना ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का वास्तविक उद्देश्य है ताकि वह सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक रूप से सुदृढ़ होकर देश के विकास में अपनी अहम भूमिका अदा कर सके।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल. आर. वर्मा ने गुरूवार को नाहन के एस.एफ.डी.ए. हाल में आयोजित जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए यह उदगार व्यक्त किये।
एल. आर. वर्मा ने कहा कि आज की महिला प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है जो की गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बेटा बेटी एक समान है तथा हम सभी को लिंग भेद को समाज से हटाने के लिए अपनी मानसिकता को बदलना है।
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सिरमौर माधवी सिंह ने अपने संबोधन में महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि किसी भी बालिका या महिला को उत्पीड़न होने पर अपने अधिकारों की जानकारी व न्याय के लिए कोर्ट में आना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी बालिका का उत्पीडन होता है वह अपने अध्यापक, माता-पिता या पुलिस से सहायता प्राप्त कर सकती है या वह बालिका या महिला कोर्ट आ सकती है। पीड़ित को निशुल्क सहायता व परामर्श प्रदान किया जाता है व पीड़ित कानूनी सहायता के लिए फोन नंबर 15100 पर भी कॉल कर सकतीं है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा ने मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग की महिला अधिकारी द्वारा घरेलू हिंसा पोक्सो एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
नाहन शहरी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर समूह गान प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त डाइट के छात्र-छात्राओं द्वारा सोशल मीडिया एवं महिला सुरक्षा विषय पर लघु नाटिका तथा नाटी भी प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रमा रेक्टा सहित महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

5 लाख नौकरी देने के नाम पर आए थे सत्ता में, अब छीन रहे रोजगार : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

रोहित भदसाली।  शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार अपने चुनावी वादे को भूल गए हैं। कांग्रेस चुनाव के दौरान दी गई गारंटियों के विपरीत कार्य कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्थानीय निधि लेखा समिति का 13 अक्तूबर को होगा चंबा प्रवास : लेखा परीक्षा के ऑडिट पैरों की समीक्षा सहित विकास योजनाओं का निरीक्षण करेगी समिति

चंबा,12 अक्तूबर :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति 13 अक्तूबर को सभापति इंद्र दत्त लखनपाल की अध्यक्षता में चंबा प्रवास पर रहेगी । स्थानीय निधि लेखा समिति में विधायक सतपाल सिंह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ट्रैक्टर ट्राली की हुक टूटने से एक की मौत, एक गंभीर घायल 

गढ़शंकर,  23 मार्च : स्थानीय चंडीगढ़-होशियारपुर मार्ग पर अड्डा सतनौर के समीप तूड़ी से लदे एक ट्रैक्टर-ट्राली की हुक टूट जाने से चालाक की मौत हो गई जबकि उसके साथ सवार एक व्यक्ति गंभीर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खाते में मिले 6 करोड़ : अमेरिका से डिपोर्ट मामले में ट्रैवल एजेंट की पहली गिरफ्तारी

पटियाला : अमेरिका से डिपोर्ट हुए किशनगढ़ भादसों के रहने वाले 44 वर्षीय गुरविंदर सिंह के मामले में एनआरआई पुलिस थाना टीम ने एक आरोपित को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान...
Translate »
error: Content is protected !!