आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखा जाए: जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

by
होशियारपुर, 08 मार्च:    डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर पंजाब के जिला जालंधर स्थित आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखने का अनुरोध किया है।
डिप्टी स्पीकर ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखे पत्र में उनका ध्यान प्रदेश के अति महत्वपूर्ण विषय पर केंद्रीत करते हुए अनुरोध किया है कि आदमपुर हवाई अड्डे का अगले कुछ दिनों में उद्घाटन होने वाला है। इस लिए उनका प्रस्ताव है कि आमदपुर हवाई अड्डे, जालंधर का नाम महान गुरु श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखा जाए, जिन्होंने समूची मानवता के जीवन पर गहरा प्रभाव डाला है और दुनिया को करुणा, समानता व आपसी भाईचारे की शिक्षा दी है।
जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने कहा कि आपका यह प्रयास न केवल समाज में उनके अपार योगदान को मान्यता देगा बल्कि उन्हें उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं और मूल्यों की भी याद दिलाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान जी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं और दर्शन पर आधारित समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। इस लिए आपसे पुरजोर अनुरोध है कि आदमपुर, जालंधर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखा जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डी.ए.वी. बी.एड. कॉलेज ,होशियारपुर में बसंत पंचमी का धूम-धाम से आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री.आर.एम.भल्ला के  मार्गदर्शन तथा प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला के नेतृत्व में चल रही संस्था डी.ए.वी.कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर में बसंत पंचमी के शुभ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

24 साल की बहू और 48 साल के ससुर ने रजामंदी से बनाए रिलेशन : चेहरे पर जबरदस्त मुस्कुराहट लिए बेटे ने बताया कि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है

48 साल के व्यक्ति ने अपने बहू के साथ बिताए अंतरंग पलों का जिक्र किया है। शख्स ने जो बताया वो हैरान करने वाला है। आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से. कोई...
article-image
पंजाब

डॉ. अंबेडकर विश्व रत्न को ओर से व्यक्तित्व, संविधान में सभी के लिए मौलिक अधिकार बनाए गए : लाल चंद पीए

बाबा साहब सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे : विक्रम आदिया होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : उपायुक्त के निजी सहायक लाल चंद व अन्य के नेतृत्व में डीसी कार्यालय के कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के निर्माता...
article-image
पंजाब

गांव नगदीपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर ने घर-घर जाकर लोगों से डाक्टर इशांक के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर ने चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र से आप प्रत्याशी डॉ. इशांक के पक्ष में गांव नगदी पुर में  घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया इस अवसर उनके साथ  सीनियर...
Translate »
error: Content is protected !!