सरस मेले का शुभारंभ मुख्य संसदीय सचिव ने किया : सरस मेले में प्रदेश और देश के कुल 97 स्वयं सहायता समूह भाग ले रहे

by
एएम नाथ। मंडी, 9 मार्च। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला मंडी-2024 के उपलक्ष्य में ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रायोजित व जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा आयोजित ‘सरस मेला’ शनिवार को आरंभ हो गया। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर ठाकुर ने इंदिरा मार्केट में लगे इस मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया उनके साथ रहे।
बता दें, सरस मेले में प्रदेश और देश के कुल 97 स्वयं सहायता समूह भाग ले रहे हैं। इसमें देश के 13 राज्यों के 24 स्वयं सहायता समूह और हिमाचल प्रदेश के 73 स्वयं सहायता समूहों द्वारा विभिन्न उत्पादों की बिक्री व प्रदर्शनी लगाई गई है।
सुंदर ठाकुर ने मेले में लगे स्टॉल का अवलोकन करते हुए उम्मीद जताई कि सरस मेला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन देने में मददगार होगा। उन्होंने कहा कि इससे सेल्फ हैल्प ग्रुप्स की महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने को एक अच्छा मंच मिला है, इससे एक ही स्थान पर लोगों को खरीदारी के भी अच्छे विकल्प मिले हैं। उन्होंने जनता से इस अवसर का भरपूर लाभ लेने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण आर्थिकी को मजबूत बनाने के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसी मकसद से इस बार बजट में गांवों के विकास को तरजीह दी है। दूध की एमएसपी बढ़ाने के साथ साथ किसानों-बागवानों के लिए अनेक लाभकारी निर्णय लिए गए हैं।
इस अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन, अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठोर, डीआरडीए के परियोजना अधिकारी जी.सी. पाठक सहित अन्य अधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

10 दिन तक चले अभियान में ढूंढ निकाले विदेशी पायलट :74 वर्षीय पायलट आंद्रेज विक्टर की बॉडी को भी आज भारतीय सेना और वायु सेना की मदद से निकाला गया -DC डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 2 नवम्बर। बीड़ बिलिंग से पैराग्लाइडिंग की एकल उड़ान भरने के बाद राह भटक चुके विदेशी पायलटों को भारतीय सेना, वायुसेना और अन्य बचाव दलों के सहयोग से ढूंढ निकाला गया है। करीब...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

MLA सुधीर शर्मा को फोन पर दी जान से मारने की धमकी

एएम नाथ। शिमला, 24 फरवरी : हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार सुधीर शर्मा के पर्सनल स्टाफ को 2...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एक पांव में जूता, दूसरे में नहीं, मगर दिल में सराज-मंडी की चिंता :

दरकी ज़िंदगियाँ और रोती आँखों के बीच अगर कोई उम्मीद की तस्वीर दिखाई देती तो वो है मंडी के डीसी साहब अपूर्व देवगन एएम नाथ। मंडी :  आपदा की मार से टूटी पहाड़ियाँ, दरकी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मेले में लंगर लगाने की अनुमति देंगे एसडीएम, फीस भी एसडीएम के पास ही जमा करनी होगी

ऊना : 23 जुलाईः चिंतपूर्णी नवरात्र मेले के दौरान लंगर लगाने की अनुमति एसडीएम कार्यालय अंब से मिलेगी। साथ ही आवेदक को लंगर की फीस भी एसडीएम कार्यालय अंब में ही जमा करानी होगी।...
Translate »
error: Content is protected !!