9 तस्कर ग्रिफ्तार, 22 किलोग्राम अफीम बरामद : पुलिस ने की सप्लाई लाइन ब्रेक – दिल्ली में यूके, यूएस, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के 5 विदेशी संगठन और 6 कस्टम अधिकारी नामजद

by

जालंधर : जालंधर कमिश्नरेट की सीआईए स्टाफ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह के 9 सदस्यों को ग्रिफ्तार कर उनके पास से 22 किलोग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने कहा कि मामले की आगे की जांच के दौरान, उत्पादकों, संग्रहकर्ताओं, आपूर्तिकर्ताओं, पैकेजर्स, कूरियर ऑपरेटरों, फेसिलिटेटर्स और अंतिम रिसीवर्स सहित संबंधित लोगों की गिरफ्तारी और नामजद करने के साथ पूरी सप्लाई ब्रेक कर दी गई है।
पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि गहन जांच के आधार पर झारखंड निवासी अभि राम उर्फ एलेक्स को 12 किलोग्राम अफीम के साथ रांची से गिरफ्तार किया गया है। उन्हीनों ने बताया कि मनी, पवन और सिकंदर निवासी जालंधर और बलिहार सिंह निवासी होशियारपुर को पांच किलो अफीम, तीन वाहन और पैकेजिंग सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त चारों की अपनी कूरियर कंपनी थी और यह सभी अफीम को इकट्ठा करने, पैक करने और दिल्ली कस्टम को कूरियर करने में शामिल थे। जिसके बाद यह लोग यूके, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में स्थित पांच विदेशी संगठनों से अफीम के पैकेटों को भेजने के लिए विवरण प्राप्त करते थे। इस सबंध में जालंधर की अमरजीत कौर और सन्नी को गिरफ्तार किया गया है, यह दोनों हवाला के जरिए देश में ड्रग मनी के भेजने में शामिल थे। उन्होनों कहा कि उनके पास से ड्रग मनी ट्रांसपोर्ट करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली गाड़ी भी जब्त की गई है और वेस्टर्न यूनियन संचालक अमित शुक्ला को भी फगवाड़ा से गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह पंजाब, झारखंड और दिल्ली में हवाला लेनदेन में शामिल था, जहां विदेश से नशीली दवाओं का पैसा ऑपरेटरों को वितरित किया जाता था। इसी तरह उन्होंने कहा कि दिल्ली के प्रमोद को दिल्ली के कस्टम अधिकारियों के साथ मिलीभगत के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि विदेश भेजने के लिए प्रत्येक पार्सल को मंजूरी देने की खातिर कस्टम अधिकारियों को भारी रकम का भुगतान किया जाता था। इस मामले में कस्टम विभाग के 6 अधिकारियों को भी नामजद किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

नौ करोड़ की बड़ी रकम वाले 30 बैंक खाते फ्रीज : पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने कहा कि नौ करोड़ की बड़ी रकम वाले 30 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है और ड्रग मनी से बनाई गई 6 करोड़ की 12 संपत्तियों की पहचान की गई है। उल्लेखनीय है कि जालंधर पुलिस ने तीन मार्च को एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ किया था। पांच किलो अफीम के साथ तीन लोगों को दबोचा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरजिंदर सिंह धामी चौथी बार बने एसजीपीसी अध्यक्ष : धामी को 107 वोट मिले, जागीर कौर को मिले सिर्फ 33 वोट

अमृतसर, 28 अक्तूबर :   शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार हरजिंदर सिंह धामी को सोमवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) का अध्यक्ष लगातार चौथी बार चुना गया।   अगले वार्षिक कार्यकाल 2024-2025 के लिए धामी...
article-image
पंजाब

निजी कंपनी में 397 पदों को भरने के लिए 10  जून  को कैंपस इंटरव्यू का होगा आयोजन

अधिक जानकारी के लिए फेसबुक पेज DEE Chamba व   दूरभाष नंबर 01899-222209 पर करें संपर्क एएम नाथ। चंबा :   जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि   रोजगार कार्यालय चंबा...
article-image
पंजाब

गणतंत्र दिवस की परेड में ‘हिंद दी चादर’ को नमन: अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की झांकी को जमकर सराहा

चंडीगढ़। गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर कर्तव्य पथ पर पंजाब की झांकी ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत के 350वें वर्ष को श्रद्धांजलि अर्पित की। पंजाब की झांकी नौवें सिख...
article-image
पंजाब

क्या सफाई नालों की हुई या 250 करोड़ रुपये की?…..बाढ़ पीड़ित किसानों के समर्थन में उतरे सीएम भगवंत मान के भाई : पंजाब सरकार को दी नसीहत

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के भाई ज्ञान सिंह मान की ओर से सोशल मीडिया पर डाली जा रहीं पोस्टों से सूबे की सियासत गरमा गई है । शनिवार को पोस्ट डालने के बाद...
Translate »
error: Content is protected !!