विजिलेंस ब्यूरो ने 6 अधिकारियों के विरुद्ध किया मामला दर्ज, 2 गिरफ्तार : रिश्तेदारों, दोस्तों और अन्य को गलत तरीके से महंगे औद्योगिक भूखंड आवंटित करने के मामले को लेकर

by

लूधियाना, 10 मार्च  :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम (पीएसआईईसी) के दो वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया है और चार अन्य को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

आरोपियों की पहचान एसपी सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (सेवानिवृत्त), जसविंदर सिंह रंधावा महाप्रबंधक (सेवानिवृत्त), अमरजीत सिंह काहलों एस्टेट आफिसर (सेवानिवृत्त), विजय गुप्ता वरिष्ठ सहायक (सेवानिवृत्त), दर्शन गर्ग सलाहकार (सेवानिवृत्त) और स्वतेज सिंह एसडीओ (सेवानिवृत्त) के रूप में हुई है। इन सभी पर आरोप है कि इन अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और अन्य को गलत तरीके से महंगे औद्योगिक भूखंड आवंटित किए, जिससे सरकार को करीब 9 करोड़ रुपये की वित्तीय हानि हुई। इस मामले में निगम के दो सेवानिवृत्त अधिकारी मुख्य महाप्रबंधक एसपी सिंह और महाप्रबंधक जसविंदर सिंह रंधावा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मामले की जांच के लिए उन्हें चार दिन के विजिलेंस पर भेज दिया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
यह जानकारी देते हुए सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच के बाद भादंसं की धाराओं 409, 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1), 13(2) के तहत थाना विजिलेंस ब्यूरो, उड़न दस्ता में दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चाचा ने की भतीजे की हत्या : भाई के सिर में लोहे का पाइप मारा

पटियाला :  गांव एहरू कलां में जायदाद के विवाद के चलते  चाचा ने अपने ही भतीजे के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। भाई को बचाने आए सगे भाई बलजिंदर सिंह पर भी जानलेवा...
article-image
पंजाब

पवन दीवान ने भूपेश बघेल से मुलाकात की, ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ में नेतृत्व की सराहना

लुधियाना, 10 जनवरी: ज़िला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन दीवान ने आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पंजाब के लिए कांग्रेस के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल से...
article-image
पंजाब

4 बार के विधायक भाजपा के मनप्रीत बादल गिद्दड़बाहा से हारे : तीसरे नंबर पर आए

पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा उम्मीदवार मनप्रीत सिंह बादल गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट पर जीत हासिल करने में नाकाम रहे, ये वो ही सीट है,जहां से वे चार बार विधायक रह चुके हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!