विधायक नीरज नैय्यर ने तीन संपर्क सड़क मार्गों की रखी आधारशिला : पिछड़ा क्षेत्र उप योजना के तहत व्यय होंगे 1 करोड़ 43 लाख

by
विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना प्राथमिकता
चंबा, 10 मार्च : विधानसभा क्षेत्र का समग्र ओर समावेशी विकास करना सुनिश्चित बनाया जा रहा है क्षेत्र चाहे कोई भी हो सब में निरंतर कार्य करने के प्रयास किये जा रहे है ये बात आज विधायक नीरज नैय्यर ने पिछड़ा क्षेत्र उप योजना के तहत आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र जुम्हार की आधारशिला रखने उपरांत अपने संबोधन में कही।
उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करवाना उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र जुम्हार के निर्माण कार्य के लिए 47 लाख रुपये व्यय होंगे जो क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से मांग थी। इस स्वास्थ्य केंद्र से लगभग 20 गांव के लोगों को प्रत्यक्ष तौर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी। नीरज नैयर ने कहा कि चंबा मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन का कार्य प्रगति पर है जिसे आगामी वितीय वर्ष में पूर्ण कर लोकार्पण कर दिया जायेगा।
इसके पश्चात दोपहर बाद विधायक नीरज नैय्यर ने 96 लाख 50 हजार से निर्मित होने वाली तीन संपर्क सड़कों का शिलान्यास किया जिसमें 22 लाख 50 हजार से निर्मित होने वाली गांव सी के लिए जीप योग्य डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क, इसी तरह 27 लाख से बंजल से तली तक जीप योग्य डेढ़ किलोमीटर और 47 लाख से निर्मित होने वाली गांव बडीका को जोड़ने वाली डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क शामिल है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चंबा के प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा के साथ जोड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं। किसी भी क्षेत्र का विकास वहां को जोड़ने वाली सड़क सुविधा पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चंबा में ऐसे कई स्थान हैं जहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं परंतु कुछ ऐसे क्षेत्र है जहां सड़क सुविधा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा ऐसे क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ना सुनिश्चित बनाया जाएगा ताकि लोगों को रोजगार के साथ-साथ अन्य मूलभूत सुविधाएं भी मिले।
इस दौरान विधायक नीरज नैय्यर ने वार्षिक बजट 2024-25 में प्रदेश सरकार द्वारा घोषित की गई विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं का जिक्र भी अपने संबोधन में किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी करतार सिंह ठाकुर, महासचिव नरेश राणा, जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा व सहायक अभियंता दिनेश कुमार सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रवि ठाकुर के नामांकन में केलांग पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : लाहौल-स्पीति के लोगों की आवाज़ सुनी नहीं, विधायक को जलील किया : जयराम ठाकुर

पिछले 15 महीनें में विकास की रेस में पीछे छूट गया लाहौल-स्पीति आज फिर से विधानसभा के चुनाव की स्थिति बनी है तो उसके ज़िम्मेदार सुक्खू ख़ुद है , मुख्यमंत्री के ज़िले के तीन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत-पाक DGMO की बातचीत, सीजफायर समझौते के पालन पर सहमति, सीजफायर उल्लंघन न करने का पाकिस्तान ने दिया भरोसा

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) ने आज हॉटलाइन पर विचार-विमर्श किया. यह वार्ता सीमाओं पर शांतिपूर्वक स्थिति बनाए रखने को लेकर हुई. भारत-पाक के बीच बातचीत के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नेपाल में फंसा ऊना का इंजीनियर सुखविंदर रतन : सुरक्षित वापसी के लिए सरकार जुटी, परिवार से सीएम सुक्खू ने की बात

सुखविंदर रतन की सुरक्षित वापसी के लिए हिमाचल सरकार ने तेज किए प्रयास; भारत सरकार से भी संपर्क का भरोसा रोहित जसवाल।  ऊना/शिमला। नेपाल में आई भीषण त्रासदी के बीच हिमाचल प्रदेश के ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ततवानी क्षेत्र में फ्लड प्रोटेक्शन पर खर्च होंगे 5 करोड़ रुपये : केवल सिंह पठानिया

सलवाना स्कूल में 30 लाख रुपये से निर्मित तीन अतिरिक्त कमरों का किया लोकार्पण* एएम नाथ।  शाहपुर, 3 जून।nशाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ततवानी क्षेत्र में बाढ़...
Translate »
error: Content is protected !!