विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सुदली- कूट संपर्क सड़क का किया शिलान्यास : छन्नू  गाँव  के लिए  पेयजल योजना  की रखी आधारशिला  

by
बगढार क्षेत्र की तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण पर व्यय होंगे 15 करोड़
एएम नाथ। बनीखेत, (चंबा)
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज  81 लाख रुपयों की राशि से निर्मित होने वाले सुदली- कूट संपर्क सड़क का शिलान्यास किया।
उन्होंने इस दौरान ग्राम पंचायत बगढार के छन्नू  गाँव के लिए पेयजल योजना निर्माण की आधारशिला भी रखी। इस पेय जल योजना के निर्माण पर लगभग 53 लाख की राशि व्यय होगी।
कुलदीप सिंह पठानिया ने बगढार  गाँव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बगढार के आसपास की ग्राम पंचायतों  के तीन मुख्य संपर्क मार्गों के निर्माण पर 15 करोड़ से अधिक राशि व्यय की जा रही है ।
स्थानीय लोगों की मांग पर निचली  खुई संपर्क मार्ग को  मुख्य गांव तक  जोड़ने के लिए लिंक मार्ग  बनाने के निर्देश भी लोक निर्माण विभाग को दिए। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में  9 संपर्क  मार्गों का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने सुदली गांव में  जनसभा को संबोधित करते हुए यहाँ  जल्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का आश्वासन दिया तथा सुदली- कूट संपर्क सड़क को दाल गाँव तक विस्तार देने के लिए लोक निर्माण विभाग को सर्वेक्षण कार्य शुरू करने को निर्देशित किया। उन्होंने  कहा कि इस क्षेत्र की छह विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों पर 4 करोड़ 25 लाख रुपए की राशि व्यय की जा रही है।
विधानसभा अध्यक्ष ने  कहा कि ग्रामीण संपर्क मार्गों के निरंतर रखरखाव और मरम्मत कार्यों को लेकर पंचायत द्वारा बनाई गई सभी सड़कों को चरणबद्ध ढंग से लोक निर्माण विभाग के तहत लाया जा रहा है।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि सुदली  तथा बगढार  इत्यादि  क्षेत्रों में पेयजल तथा विद्युत आपूर्ति  की उचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जा रही है।
इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष का स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान सुदली तथा बगढार में लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष पंचायत समिति सुरेश शर्मा,एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण दिवाकर सिंह पठानिया, जल शक्ति राजेश मोगरा, विद्युत राजीव ठाकुर, डीएफओ रजनीश महाजन, खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी सहित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं  स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सड़क निर्माण और टारिंग कार्य में तेजी लाने के सचिव लोक निर्माण डॉ. अभिषेक जैन नेदिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : सचिव लोक निर्माण डॉ. अभिषेक जैन ने लोक निर्माण विभाग के शिमला जोन के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने हाल ही में हुई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाड़ियां पंचायत के गांव घ्याण में आयोजित की गई महलोग सभा की बैठक

पट्टा मेहलोग, 20 अप्रैल (तारा) : महलोग सभा द्वारा चलाए गए पंचायत स्तरीय जन सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बाड़ियां के घ्यान में अध्यक्ष जिया लाल ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार : लोकसभा सदस्यता रद्द करने के फैसले के खिलाफ

नई दिल्ली :   तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा ने लोकसभा सदस्यता रद्द करने के फैसले को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। कैश फॉर क्वेश्चन मामले में एथिक्स कमिटी की सिफारिश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ईशा सिंह के स्वर्ण और मनु भाकर के कांस्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

ISSF विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री ने जताया गर्व एएम नाथ। शिमला :  चीन के हांगझोउ में आयोजित ISSF विश्व कप की महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज...
Translate »
error: Content is protected !!