भरमौर में दर्दनाक हादसा : 2 लोगों की मौके पर मौत, 1 गंभीर घायल – गहरे नाले में जा गिरी गाड़ी

by
एएम नाथ। चम्बा :
भरमौर मार्ग पर बोलेरो के गहरे नाले में जा गिरने से इसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन में कुल तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को भरमौर में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज चंबा रैफर कर दिया गया है। दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
पुलिस में मामला दर्ज का दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार बलमुई से हड़सर की ओर आ रहा वाहन दराटी पुल के समीप अचानक अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरा। हादसे में चालक राकेश कुमार और अश्वनी कुमार दोनों वासी गांव हड़सर की मौके पर मौत हो गई। घायल की पहचान अनिल कुमार वासी गांव सेरी के तौर पर हुई है। उधर, एसपी चंबा अभिषेक यादव ने हड़सर मार्ग पर बोलेरी वाहन के नाले में गिरने से दो लोगों के मारे जाने और एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि की हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 बैंकों का वजूद होगा खत्म : देश के 43 बैंक घटकर होंगे 28

मोदी सरकार अब 21 बैंकों को एक करेगी। केंद्र सरकार बैंकों की सर्विस को बेहतर बनाने और लागत को कम करने के लिए बैंकों को जोड़ रही है। अब सरकार बैंकिंग सर्विस को बेहतर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बुजुर्ग की हत्या, 8000 रुपए के लिए : फर्श पर पड़ा था हाथ-मुंह बंधा हुआ शव, अमृतसर पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा

अमृतसर :   गोपाल मंदिर के पास महज 8 हजार रुपए लूटने के लिए बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  मृतक घर में अकेला रहता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी वर्कर व सहायिकाओं के पदों हेतू अब 20 नवम्बर तक किए जा सकते हैं आवेदन : बाल विकास परियोजना ऊना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के भरे जाएंगे विभिन्न पद

ऊना, 20 अक्तूबर – बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के विभिन्न पद भरें जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा में क्षतिग्रस्त हुए मंडी के 219 स्कूलों की मरम्मत के कार्य को तेज करने के शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

एएम नाथ । शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जिला मंडी में हाल ही में आई आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त विद्यालयों व महाविद्यालयों के संबंध में गुरुवार को आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता...
Translate »
error: Content is protected !!