प्रायोजन एवं फोस्टर केयर अनुमोदन समिति की बैठक की DC तोरूल एस रवीश ने अध्यक्षता : 15 नए मामले फोस्टर केयर के लिए स्वीकृत किये गए

by
एएम नाथ। कुल्लू 11 मार्च :   उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने आज प्रायोजन एवं फोस्टर केयर अनुमोदन समिति की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें आज 15 नए मामले फोस्टर केयर के लिए स्वीकृत किये गए
उपायुक्त ने बताया कि किशोर न्याय बोर्ड (बालकों की देखरेख और संरक्षण) के प्रावधानों के अनुसार शासन द्वारा संचालित बाल देखरेख संस्थाओं में रहने वाले ऐसे बच्चे जिन्हें देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता है, उन बच्चों को पारिवारिक माहौल प्रदान करने के लिए अल्प या दीर्घावधि के लिये उपयुक्त व्यक्ति अथवा संस्था को फोस्टर केयर योजना के अंतर्गत सौंपा जाता है। इस फोस्टर केयर योजना के अनुसार उपयुक्त परिवार, व्यक्ति और संस्था को प्रति बालक के पालन-पोषण एवं देखभाल के लिये 18 वर्ष की उम्र तक प्रतिमाह आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है।
उपायुक्त ने कहा की हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एक अन्य योजना मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष योजना की शुरुआत, भी की गई है जिसमे जरूरतमंद छात्रों और निराश्रित महिलाओं को उच्च शिक्षा हासिल करने में मदद करने के लिए की गई है
उपायुक्त ने बैठक में निर्देश दिए कि उक्त दोनों योजनाओं के लिए पात्र लाभार्थियों की स्थिति में नियमों के बारे में स्पष्टता के साथ अगली बैठक में प्रस्तुत करें ताकि लाभार्थी की अधिकतम लाभ प्रदान किया जा सके । बैठक का संचालन जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने किया। बैठक में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष वेद राम ठाकुर व अन्य उपस्थित थे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा, चंबा तथा उना जिलों में संचालित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा : मंडलायुक्त ए शायनामोल ने कांगड़ा, चंबा तथा उना जिला के उपायुक्तों को पांच दिन के भीतर अपडेट डाटा उपलब्ध करवाने के भी दिए निर्देश

धर्मशाला, 28 दिसंबर। कांगड़ा मंडल के तहत कांगड़ा, चंबा, उना जिला में भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर मंडलायुक्त ए शायनामोल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई इसमें प्रधानमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संविधान दिवस पर न्यायिक अधिकारियों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

रोहित राणा। शिमला :  हमीरपुर 26 नवंबर। संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार को जिला न्यायिक परिसर हमीरपुर में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायधीश और जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने भेंट की

धर्मशाला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने धर्मशाला में जून माह में प्रस्तावित सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के अधिवेशन के...
हिमाचल प्रदेश

पंजाब का अंतरराज्यीय तस्कर नूरपुर में गिरफ्तार : 15.43 ग्राम चिट्टा जब्त

एएम नाथ : धर्मशाला, 18 जुलाई । नशे के सौदागरों के खिलाफ ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम करते हुए पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।...
Translate »
error: Content is protected !!