पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज : अलग-अलग लोगों पर कर चुकी है 53 केस, आरोप लगाने वाली महिला

by

सदाशिवनगर : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एक महिला ने येदियुरप्पा के खिलाफ अपनी 17 साल की बेटी के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। नाबालिग लड़की की मां ने बेंगलुरु के सदाशिवनगर पुलिस थाने में मामले की FIR दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक कथित यौन उत्पीड़न 2 फरवरी को हुआ, जब मां और बेटी धोखाधड़ी के एक मामले में मदद मांगने के लिए येदियुरप्पा के पास गईं थीं।

येदियुरप्पा के दफ्तर ने जारी की 53 मामलों की लिस्ट :  इस मामले पर बीएस येदियुरप्पा के ऑफिस ने बयान जारी किया है। येदियुरप्पा के दफ्तर की तरफ से ऐसे 53 मामलों की एक लिस्ट जारी की गई है, जो शिकायतकर्ता ने पहले ही अलग-अलग चीजों को लेकर दाखिल कर रखे हैं। येदियुरप्पा के ऑफिस ने इस बात पर जोर दिया है कि शिकायतकर्ता को इस तरह की शिकायतें दर्ज करने की आदत है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं बीएस येदियुरप्पा :   बता दें कि येदियुरप्पा 2008 और 2011 में, फिर मई 2018 में थोड़े समय के लिए और फिर जुलाई 2019 से 2021 तक कर्नाटक के सीएम रह चुके है।. हफ्तों की अटकलों और अनिश्चितता के बाद उन्होंने 2021 में इस्तीफा दे दिया था। अपने फैसले की घोषणा करते समय येदियुरप्पा ने मंच से रोते हुए कहा था कि राज्य के लोगों ने सरकार पर विश्वास खो दिया है।

येदियुरप्पा के बाद सीएम बने थे बोम्मई :  येदियुरप्पा के बाद भाजपा के बसवराज सोमप्पा बोम्मई कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री बने थे।बोम्मई ने जुलाई 2021 से मई 2023 तक इस पद पर काम किया था। भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बोम्मई को हावेरी निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी ब्यास में पलटी बोरिंग मशीन, ऑपरेटर बहा; हाईवे निर्माता कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज

एएम नाथ। मंडी :;हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में पाइलिंग (बोरिंग) मशीन ब्यास नदी में पलट गई। हादसे में मशीन का ऑपरेटर बह गया है। मंडी के बिंद्रावणी में ब्यास नदी के तेज बहाव...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर की फुटबॉल टीम पंजाब यूनिवर्सिटी चैंपियन बनी 2 साल बाद : 7 टीमों को हराकर फिर से इंटर-कॉलेज कॉम्पिटिशन जीता

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर की फुटबॉल टीम ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की चैंपियन बनने का सम्मान हासिल किया है। गुरुसर सुधार में हुए पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर-कॉलेज फुटबॉल कॉम्पिटिशन में कोच हरदीप...
article-image
पंजाब

पहली तिमाही की समीक्षा और दूसरी तिमाही सम्बन्धी बैठक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : एलायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट-119 की पहली तिमाही अप्रैल-मई-जून की समीक्षा और दूसरी तिमाही जुलाई-अगस्त-सितंबर की योजना बैठक होटल शिराज रीजेंसी में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एैली. विवेक साहनी की अध्यक्षता में आयोजित की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीड़-बिलिंग कार्निवल की दूसरी सास्कृतिक संध्या : बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की

बीड़, 30 अक्तूबर :- बीड़-बिलिंग कार्निवल की दूसरी सास्कृतिक संध्या में बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय बच्चों, महिला मंडलों के अतिरिक्त लोक...
Translate »
error: Content is protected !!