एसआईटी के पास पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे हिमाचल के निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और कांग्रेस के बागी नेता चैतन्य शर्मा के पिता पूर्व आईएएस राकेश शर्मा, खरीद-फरोख्त का लगा गया है आरोप

by

शिमला  :  हिमाचल प्रदेश में एक राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनाव के दौरान जो कुछ हुआ, उसे पूरे देश ने देखा. कांग्रेस के बहुमत के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हर्ष महाजन को जीत मिली।  बीजेपी प्रत्याशी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश में खासी उठापटक भी नजर आई।  सियासत की यह लड़ाई अब कानून के दरवाजे तक पहुंच गई है। एक तरफ जहां अयोग्य घोषित हुए विधायकों ने स्पीकर के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है । वहीं दूसरी तरफ मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी और मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने थाना बालूगंज में मामला दर्ज करवाया है।

पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और राकेश शर्मा :   इस मामले में निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और बागी नेता चैतन्य शर्मा के पिता राकेश शर्मा को आरोपी बनाया गया है।  दोनों पर खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने के आरोप हैं । इस मामले में बीते दिनों दोनों आरोपियों ने हिमाचल हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली थी। हाई कोर्ट ने दोनों आरोपियों को पूछताछ में सहयोग करने के लिए कहा था।

शुक्रवार को मामले में गठित की गई एसआईटी ने पूछताछ के दोनों आरोपियों को बुलाया, लेकिन दोनों ही आरोपी थाने नहीं पहुंचे । इन दोनों आरोपियों की जगह पांच वकील थाने पहुंचे ।  जानकारी के मुताबिक, वकीलों ने एसआईटी से कहा कि ब्लड प्रेशर और पेट में दर्द होने की चलते वे आज थाने नहीं आ सके हैं । हिमाचल प्रदेश पुलिस अब इस पूरे मामले में हाई कोर्ट के सामने स्टेटस रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेगी।

इन धाराओं में मामला दर्ज :   शिमला में पुलिस थाना बालूगंज में आरोपियों के खिलाफ 171- सी और ई,120- बी आईपीसी के साथ पीसी एक्ट की धारा 7 और 8 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में जांच के लिए एएसपी नवदीप सिंह की अध्यक्षता में एक एसआईटी का गठन किया गया है. हिमाचल प्रदेश की सियासत में कानून के द्वार पर पहुंचा यह मामला खबरों के केंद्र में है. इस मामले में शिकायतकर्ता और आरोपी दोनों ही हाई प्रोफाइल हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा मर्डर केस – महिला ने पति के साथ मिलकर बहन के पति की ली जान

चंबा. :  चंबा के चुराह क्षेत्र के भरनोटी गांव में एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपनी बहन के पति की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सब इंस्पैक्टर केवल सिंह ठाकुर बतौर एसएचओ तैनात :

मैहतपुर : ऊना जिला के सीमावर्ती क्षेत्र मैहतपुर स्थित पुलिस चौकी को पुलिस थाने के रुप में तबदील कर दिया गया है। जिससे सरहदी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता होगी। ॉ उलेखनीय है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल्द सड़क सुविधा से जुड़ेगा धरमरी गांव : लोगों के लिए मसीहा बन कर आए सदर विधायक नीरज नयर

चम्बा : अब कोलका पंचायत का धरमरी गांव भी भाग्य रेखा से जुड़ जाएगा। इस ऒर कार्य प्रगति पर है। चम्बा सदर के विधायक नीरज नयर के अथक प्रयासों के कारण बुधवार को कोलका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडी स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र अक्षित कुमार ने उतीर्ण की स्कॉलरशिप परीक्षा

पट्टा मेहलोग, 12 मार्च : शिक्षा खंड कुठाड़ के तहत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी के आठवीं कक्षा के छात्र अक्षित कुमार ने नेशनल मींस -कम- मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा में अब्बल अंक हासिल...
Translate »
error: Content is protected !!