मुख्यमंत्री सुक्खू के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे – सुक्खू हिमाचल प्रदेश के सबसे खराब मुख्यमंत्री हुए साबित : संयुक्त बयान

by

अजायब सिंह बोपाराय/ एएम नाथ । शिमला : अयोग्य ठहराए गए छह कांग्रेस विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों ने सीधे सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि वे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।

कांग्रेस के अयोग्य विधायकों में राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, इंदर दत्त लखनपाल, रवि ठाकुर, देवेंद्र भुट्टो चैतन्य शर्मा शामिल हैं। साथ ही तीन निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह, आशीष शर्मा और केएल ठाकुर ने भी आवाज बुलंद की है।   इन नौ नेताओं ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि सीएम सुक्खू प्रदेश में बहुमत खोने के बाद बौखला गए हैं। उन्हें डर है कि सरकार गिरने से उनकी आम लोगों के साथ की गई गद्दारी और उनके मित्रों के काले कारनामों की पोल खुल जाएगी। सुक्खू हिमाचल प्रदेश के सबसे खराब मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। सीएम सुक्खू ने सत्ता में आते ही युवाओं के लिए नौकरियों के दरवाजे बंद कर दिए। साथ ही कांग्रेस के घोषणापत्र को डस्टबिन में डाल दिया।

बागियों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अपने करीबियों को लूट की खुली छूट दे दी है। वे खुलेआम लोगों से पैसे वसूल रहे हैं। यही नहीं वे करोड़ों की संपत्तियां भी खरीद रहे हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में छह विधानसभा सीटों पर एक जून को लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान के साथ उपचुनाव भी होंगे। ये उपचुनाव क्रॉस वोटिंग के आरोपी छह कांग्रेस विधायकों की अयोग्यता के कारण खाली सीटों पर होंगे। इन पर पार्टी व्हिप के उल्लंघन का आरोप है।  बता दें कि हिमाचल प्रदेश  के लाहौल और स्पीति, धर्मशाला, सुजानपुर, बड़सर, गगरेट और कुटलेहड़ में बाई इलेक्शन होंगे। एक तरह से देखें तो ये मुकाबले हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के लिए कड़ी चुनौती साबित होंगे। विधायकों की क्रॉस वोटिंग के बाद सरकार खतरे में नजर आ रही है। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी हार गए थे, जबकि पार्टी के पास विधानसभा में स्पष्ट बहुमत था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए युवक की मौत : युवक को दौड़ते वक्त हार्ट अटैक, ट्रेडमिल पर ही दौड़ते हुए गिर गया

गाजियाबाद : गाजियाबाद के सरस्वती विहार इलाके में एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए युवक की मौत गई। जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा कि युवक को दौड़ते वक्त हार्ट अटैक आया था।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रिप्टो करंसी से ठगी का मामला : मास्टर माइंड की संपत्ति पंजाब सरकार से अनुमति न मिलने के कारण नही हो पा रही सीज

एएम नाथ । धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में 2500 करोड़ से अधिक की क्रिप्टो करंसी ठगी मामले में मास्टर मांइड की पंजाब स्थित 50 करोड़ की संपत्ति पंजाब सरकार...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

20वें स्टेट ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का धूमधाम से शुभारंभ : पद्दी सूरा सिंह, फुटबॉल अकादमी माहिलपुर व गढ़शंकर ने पहले दिन दर्ज की जीत

शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने किया उद्घाटन गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह स्टेडियम में ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल का शीशमहल बनेगा म्यूजियम ?… भाजपा के इस दावे के बाद सदमे में आप

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 27 साल बाद भी दिल्ली में कमल खिला दिया है. इस बार बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त दी है। जीत की हैट्रिक लगाने वाले अरविंद...
Translate »
error: Content is protected !!