जरुरतमंद दिव्यांगजनों को नि: शुल्क 37 मोटोराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरित किए : अपनीत रियात

by

सोनालिका की ओर से इस प्रोजैक्ट में 4,56,000 रुपए का दिया गया आर्थिक सहयोग
होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रैड क्रास सोसायटी अपनीत रियात ने आज जिला रैड क्रास कार्यालय में जरुरतमंद दिव्यांगजनों को 37 मोटोराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरित किए। उन्होंने बताया कि एक मोटोराइज्ड ट्राइसाइकिल की कीमत 37 हजार रुपए हैं और इस रकम में से 25 हजार सरकार की ओर से व 12 हजार रुपए लाभार्थी को देने पड़ते हैं। उन्होंने कहा क्योंकि यह सभी लाभार्थी जरुरतमंद थे, इस लिए इन लाभार्थियों की ओर से दिया जाने वाला शेयर सोनालिका इंडस्ट्री होशियारपुर की ओर से दिया गया। उन्होंने सोनालिका की ओर से इस सामाजिक कार्य में दिए 4,56,000 रुपए का आर्थिक सहयोग के लिए उनका आभार प्रकट किया।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिला रैड्र क्रास सोसायटी गरीब, बीमार, विधवा व दिव्यांगजन की सहायता के लिए हमेशा आगे रही है और समय- समय पर दिव्यांगजन को ट्राई साइकिल, मोटोराइज्ड ट्राइसाइकिल, क्रैचज, आर्टिफिशियल अंग, व्हील चेयर व सिलाई मशीनों आदि की सहायता मुहैया करवाती रहती है। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों को जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से की जा रही गतिविधियों के साथ जुडऩे की अपील की।
सचिव जिला रैड क्रास सोसायटी नरेश गुुप्ता ने बताया कि सोनालिका इंडस्ट्री की ओर से हमेशा ही जिला रैड क्रास सोसायटी की मदद के लिए आगे आती रही है। उन्होंने कहा कि सोसायटी की ओर से जिले में बहुत सारे प्रोजैक्टों में सोनालिका कंपनी की ओर से योगदान पाया जाता है। उन्होंने कहा कोविड-19 की गाइडलाइन्ज को मद्देनजर रखते हुए यह 37 मोटोराइज्ड ट्राइसाइकिल लाभार्थियों को दो चरणों में दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस कैंप में जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से 6 नवंबर 2020 को मोटोराइज्ड ट्राइसाइकिल देने के लिए अलिमको टीम द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों की असेसमेंट की गई थी। सरकार की हिदायतों के अनुसार मोटोराइज्ड ट्राइसाइकिल की सहायता केवल 80 प्रतिशत या इससे अधिक डिसेबिलिटी, कम आय वाले लाभार्थी को ही दी ज ा सकती है।
इस मौके पर इंटरनेशनल ट्रैक्टर्ज लिमिटेड सोनालिका के डायरेक्टर डेवलेपमेंट एंड कमर्शियल अक्षय सांगवान, हैड लीगल एंड पी.आर. रजनीश संदल, सी.एस.आर. प्रोजैक्ट कोआर्डिनेटर नीरज मनोचा भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

औचक निरीक्षण : एसएमओ पोसी ने किया केयर कंपैनियन प्रोग्राम का, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में संचालित हो रहे सत्रों का भी होगा निरीक्षण

परिजनों को किया जा रहा है जागरूक : डॉ. रघबीर गढ़शंकर : स्वास्थ्य विभाग केयर कंपेनियन प्रोग्राम चला रहा है, जिसके तहत वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी पोसी डॉ. रघबीर सिंह ने औचक निरीक्षण कर अस्पताल...
article-image
पंजाब

सर्व धर्म प्रार्थना सभा में पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  सर्व धर्म सद्भावना कमेटी होशियारपुर द्वारा विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल शिमला पहाड़ी में हाल ही में पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों की स्मृति एवं आत्मिक शांति...
पंजाब

ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਲਈ ਫੌਜ ਦੀ ਭਰਤੀ ਵਾਸਤੇ ਮੁਫ਼ਤ ਪ੍ਰੀ-ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਕੈਂਪ ਸ਼ੁਰੂ

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 10 ਨਵੰਬਰ: ਸੀ-ਪਾਈਟ ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਕੈਂਪ ਇੰਚਾਰਜ ਨਿਰਮਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਅਤੇ ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਭਰਤੀ ਜਲਦ ਹੋਣ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਸ ਲਈ ਸੀ-ਪਾਈਟ ਕੈਂਪ ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ ਵਿਖੇ ਭਰਤੀ ਲਈ...
article-image
पंजाब

स्कूलों में वाटर कूलर व सबमर्सीबल पंप लगवाने पर खर्च की जाएगी राशी: चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने 11 सरकारी स्कूलों को दिए 11.63 लाख रुपए के चैक

होशियारपुर, 13 जुलाई: चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी होशियारपुर कर्मजीत कौर ने आज जिले के 11 सरकारी स्कूलों को पीने वाले पानी के लिए वाटर कूलर व सबमर्सीबल पंप लगवाने के लिए 11.63 लाख रुपए...
Translate »
error: Content is protected !!