कांग्रेस को खोजे नहीं मिल रहे हैं प्रत्याशी, हर बड़े नेता कर रहे हैं चुनाव से किनारा : जयराम  ठाकुर

by
एएम नाथ। शिमला :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिल रहे जनसमर्थन से पूरे देश में विपक्ष हैरान है। गठबंधन करने के बाद भी कांग्रेस समेत सभी दलों के बड़े नेता मैदान में उतरने से भाग रहे हैं। जो लोग वर्तमान में संसद के सदस्य हैं वह भी इस बार के लोकसभा चुनाव में उतरने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। कई दिग्गज नेता खुलेआम कोई न कोई बहाना बनाकर चुनाव लड़ने में अपनी असमर्थता ज़ाहिर कर दी है। कांग्रेस आलाकमान द्वारा चुनाव लड़ने के लिए दबाव देने पर प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर, मीडिया के बीच जाकर सफ़ाई दे रहे हैं। पूरे देश कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष का यही हाल है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज देश भर के बड़े और क़द्दावर नेता भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर देश के विकास में के लिए उनके साथ काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की स्थिति बहुत ख़राब है। इस देश के ज़्यादातर राज्यों में कांग्रेस को इंडी गठबंधन के सहयोगी दल सीटें नहीं दे रहे हैं और जहाँ पर कोई सहयोगी नहीं है वहाँ पर कांग्रेस के नेता स्वयं ही चुनाव से दूरी बना रहे हैं। उन्होने कहा की जिस तरफ़ से प्रधानमंत्री को देश के हर वर्ग का अपार जनसमर्थन एवं स्नेह मिल रहा है उससे विपक्ष के लोगों को अपनी हार स्पष्ट नज़र आ रही है। इसी कारण कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता प्रेस कॉन्फ़्रेन्स बुलाकर,मीडिया के लोगों के बीच जाकर चुनाव न लड़ने के फ़ैसले को ‘जस्टिफाई’ कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि देश के लोग प्रधानमंत्री की निर्धारित समय पर योजनाओं के लोकार्पण की राजनीति पर भरोसा करते हैं इसलिए उन्हें अपना जन समर्थन दे रहे हैं। लोगों के बीच रह रहे नेताओं को यह स्पष्ट है कि चुनाव में नरेंद्र मोदी ही लोगों की एक मात्र पसंद है। इसलिए कांग्रेस के नेता चुनाव से दूर रहने में ही अपनी भलाई समझ रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों के साथ जो भी वादा किया था उसे पूरा करके दिखाया है। देश की राजनैतिक संस्कृति बदली है। उन्होंने पॉलिटिक्स को ‘परफॉर्मेंस बेस्ड’ बनाया है। विपक्षी दलों की राजनीति हमेशा विकास कार्यों को अटकाने, भटकाने और लटकाने की रही है लेकिन नरेन्द्र मोदी ने विकास कार्यों को तय समय में पूरा करके देशवासियों को सौंपने की जो परंपरा शुरू की उसके कारण आज उन्हें भारत समेत पूरे विश्व में  जन समर्थन मिल रहा है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने यह हर भारतीय ही नहीं बल्कि विश्व समुदाय भी चाह  रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

IPS संजीव गांधी की 9 महीने में 5वीं पोस्टिंग, आखिर बार-बार क्यों बदल रही जिम्मेदारी?

हिमाचल प्रदेश जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक नियुक्त; शिमला में दर्ज दो FIR के बीच नई तैनाती चर्चा में एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजीव गांधी एक बार फिर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के डीसी-एसपी को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया एक माह का अल्टीमेटम : विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश

एएम नाथ/ रोहित जसवाल। धर्मशाला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऊना के डीसी जतिन लाल और एसपी अमित यादव को धर्मशाला बुलाकर एक माह काअल्टीमेटम देते हुए कह दया कि विभिन्न आपराधिक गतिविधियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण विकास योजनाओं का समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित करें: उपायुक्त

एएम नाथ । मंडी, 26 अगस्त : उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के वीसी कक्ष में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

50 लाख रुपये का पैकेज…गांव की मिट्टी से निकला हुनर, गूगल इंडिया तक पहुंचा शौर्यन

एएम नाथ।  मंडी। मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र के तताहर गांव के युवा तकनीकी विशेषज्ञ शौर्यन शर्मा ने अपनी प्रतिभा और तकनीकी दक्षता के दम पर देश की प्रमुख तकनीकी कंपनियों में पहचान बनाई...
Translate »
error: Content is protected !!