बाग़ी विधायकों को फ़ोन करके वापस बुला रहे हैं कांग्रेस के नेता, प्रतिभा सिंह को चुनाव लड़ने के लिए मना रहे हैं कांग्रेस के आला नेता : जयराम ठाकुर

by
विधान सभा चुनाव में सम्मान निधि के फ़र्ज़ी फार्मों  का जवाब नहीं दे पास रहे थे नेता
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काम करना चाह रहे हैं देश के नेता,  जो लोग राजनैतिक सुचिता  की बात करते थे आज उनकी टॉप लीडरशिप आज जेल में हैं
एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एक तरफ़ मंच से मुख्यमंत्री बाग़ी विधायकों के बारे में अनाप-शनाप बयान बाज़ी करते हैं तो उन्हीं की पार्टी के तीन बड़े नेता फ़ोन करके उनसे वापस आने की गुहार लगाते हैं। उन्हें तरह-तरह के प्रलोभन दिए जा रहे हैं। उन्हें सदस्यता बहाली से लेकर मंत्रालय और अन्य पदों का लालच दिया जा रहा है। दूसरी तरफ़ कांग्रेस अपनी ही पार्टी के विधायकों को सत्ता का दुरुपयोग करके परेशान कर रही है। विधायकों के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जा रहा है। उनके घर के सामने दीवार खड़ी की जा रही है। उनके घर गिराने के नोटिस भेजे जा रहे हैं। सरकार ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से विधायकों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि बदले की राजनीति सरकार बंद करे। साथ ही अधिकारियों को भी क़ानून के दायरे में रह कर काम करने का आग्रह किया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री की मनमानी की वजह से आज प्रदेश में ऐसे हालात बने हैं। कांग्रेस पार्टी के कहने पर ही कांग्रेस के प्रत्याशियों ने सम्मान निधि के फ़र्ज़ी फॉर्म भरवाए थे, लेकिन सरकार बनने के बाद उस पर कोई बात नहीं हुई। वही विधायक आज बोल रहे हैं कि वह जनता के सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे थे। हर दिन महिलाएं उनसे पूछती थी भैया 1500 रुपए कब से मिलेंगे. मुख्यमंत्री से जब उन सवालों के बारे में बात की तो उन्हें ज़लालत के अलावा कुछ नहीं मिला। वह खुलेआम कह रहे है कि मुख्यमंत्री ने उनके सामने कोई विकल्प नहीं छोड़ा। जो कुछ हो रहा है उसके लिए मुख्यमंत्री ही दोषी हैं।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया में आकर खुलेआम कहा है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता हताश हैं इसलिए वह चुनाव नहीं लड़ेंगी। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अपने सरकार के कार्यकलापों पर सवाल उठाकर चुनाव लड़ने से मना करने से साफ़ हो जाता है कि सरकार की क्या स्थिति है। अब कांग्रेस के बड़े नेता उनकी मान-मनौवल करने में जुटी है। उन्हें चुनाव लड़ने को राज़ी कर रही हैं। आज कांग्रेस को खोजे प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। देश का हर विकासोन्मुखी व्यक्ति, जनप्रिय राज नेता आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काम करना चाहता है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि ईमानदारी की दुहाई देने वाली आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री समेत सभी बड़े नेता आज जेल में हैं। ईडी द्वारा नौ-नौ बार समन देने के बाद भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए और इधर उधर की बातें करते रहे। जाँच एजेंसी के सामने न पेश होने के बहाने तलाशते रहे, कोर्ट में भी गये और वहाँ पर भी उन्हें राहत नहीं मिली। राजनीति में सुचिता की बात करने वाली पार्टी के बड़े-बेड़े नेता शराब के घोटाले में जेल में हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोलन बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे से रैगिंग, श्री अकाल तख्त साहिब सख्त; प्रिंसिपल बदलने के निर्देश

जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने स्कूल प्रशासन पर उठाए सवाल, प्रिंसिपल बदलने के निर्देश सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के एक बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के साथ कथित रैगिंग का मामला...
हिमाचल प्रदेश

श्रद्धालु की मौत : पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की

अंब : ऊना के उपमंडल अंब में चल रहे वड़भाग सिंह मेले में एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। रविवार देर रात श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। पुलिस ने शव को...
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा खंड ऊना में मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के लिए काउंसलिंग तिथियां निर्धारित

ऊना : शिक्षा खंड ऊना के राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक पाठशालाओं में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के लिए काउंसलिंग की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। यह जानकारी देते हुए खंड प्रारम्भिक...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

7 की मौत 20 घायल : कैंटर ने रात एक वजे पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुरी तरह कुचला

गढ़शंकर । गढ़शंकर के अंर्तगत पड़ते बीत क्षेत्र की शिवालिक की पहाडिय़ों में स्थित गांव बस्सी मेंं श्रद्धालुओं से भरे कैंटर ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुरी तरह से कुचल डाला। जिसमें सात...
Translate »
error: Content is protected !!