3 की मौके पर ही मौत : बोलेरो जीप चिकनी मिट्टी पर फिसलकर खाई में जा गिरी, तीनों पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के रहने वाले

by

एएम नाथ। मंडी :  मंडी जिले में कटौला के मरोगी मोड़ पर राक्षनाला के पास  सुबह 7:00 बजे बोलेरो जीप चिकनी मिट्टी पर फिसलकर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह सभी पनीर बेचने का करते थे। हादसे का पता चलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शवों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी में भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सभी जीप से बजौरा में पनीर की सप्लाई देने के बाद कटौला से होकर पंचकूला जा रहे थे।

बारिश के कारण राक्षनाला के पास सड़क पर कीचड़ जमा हो गया था। बताया जा रहा है कि यहां गाड़ी अनियंत्रित हो गई और करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बशीर अली 23 पुत्र भीलो निवासी बैरमपुर, तहसील रोपड़, सलीम 31 पुत्र अली हुसैन, निवासी हाउस नंबर 1738/82 विश्वकर्मा कॉलोनी, पंचकूला, जिला पिंजौर, हरियाणा और आजम पुत्र सराफत अंसारी निवासी गांव और डाकघर जगरेहडा, तहसील रुड़की, जिला हरिद्वार, उत्तराखंड की मौके पर मौत हो गई।   गाड़ी को बशीर अली चला रहा था और सलीम गाड़ी का मालिक था। मौके पर दो शव गाड़ी के साथ ही थे। जबकि एक शव बीच में गिर गया था। उधर, एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि हादसे को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना वाले स्थल पर पहाड़ी से चिकनी मिट्टी गिरी थी। मिट्टी सड़क पर थी और इस पर अमूमन वाहन के टायर स्किड हो जाते हैं। जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां पर खाई की तरफ क्रैश बैरियर भी नहीं लगे हुए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राशन कार्डधारक 29 फरवरी तक करवाएं ईकेवाईसी – DC जतिन लाल

ऊना, 13 फरवरी – उपायुक्त जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की समस्त उचित मूल्य की दुकानों में पॉज मशीन में ईकेवाईसी के तहत राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्य को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए 1 जून 2024 से कई नियमों में बदलाव : ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए RTO में टेस्ट देना जरूरी नहीं होगा

नई दिल्ली : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय 1 जून 2024 से कई नियमों में बदलाव करने जा रहा है। इसमें एक नियम ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से जुड़ा है। दरअसल, 1 जून से अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांटी मशवा में 1.27 करोड़ की लागत से बने पीएचसी भवन का उद्योग मंत्री ने किया लोकार्पण

शिलाई विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मिल रहा विस्तार, ग्रामीणों को घर-द्वार पर मिलेंगी बेहतर सुविधाएं एएम नाथ। पांवटा साहिब, 6 अगस्त: उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई...
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र के दौरान 21 अप्रैल तक लागू रहेगी धारा 144: डीसी

ऊना  : जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि माता चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्रों के चलते कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला ऊना में 21...
Translate »
error: Content is protected !!