पीटीए, एसएमसी और पीरियड बेस्ड आधार पर नहीं रखे जाएंगे टीचर्ज, शिक्षा विभाग ने लगाई रोक

by
एएम नाथ। शिमला  :  प्रदेश के कालेजों में शिक्षकों की अस्थायी नियुक्ति करने पर रोक लगा दी है। निदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग डॉ. अमरजीत शर्मा की ओर से इस संबंध में सुर्कलर जारी किया है। इसमें पीटीए, वर्क लोड बेसिस, पीरियड बेसिस आधार पर राजकीय महाविद्यालय व संस्कृत महाविद्यालय किसी भी तरह की नियुक्ति अपने स्तर पर नहीं कर सकेंगे।
शिक्षक व गैर शिक्षक दोनों पर ही ये नियम लागू होगा। इन आदेशों में कहा गया है कि टीचिंग-नॉन स्टाफ के वित्तीय लेन-देन और सैलरी से जुड़े मामलों को अब कॉलेज और स्कूल अपने स्तर पर ही सुलझाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने इस बारे में स्पष्ट आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि पीटीए, एसएमसी और पीरियड बेस्ड आधार पर रखे गए शिक्षकों की सैलरी के भुगतान के मामले उच्च शिक्षा निदेशालय न भेजे जाएं। इसमें लिटिगेशन के भी बहुत से मामले हैं। ऐसे में संस्थान इन मामलों का अपने स्तर पर ही निपटारा करेंगे। कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वह पीटीए फंड के तहत भी अस्थायी नियुक्ति नहीं दे सकते हैं।
यदि कर्मचारियों की कमी है तो इसके लिए पहले प्रस्ताव बनाकर शिक्षा निदेशालय को भेजना होगा। विभाग से परमिशन मिलने के बाद ही किसी भी स्टाफ की नियुक्ति की जा सकती है। विभाग पूरे मामले की जांच करेगा उसके बाद इस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाएगा। यदि कोई कॉलेज प्रधानाचार्य नियमों की उल्लघंना करके अस्थायी नियुक्ति करता है तो उन्हें मानदेय अपनी जेब से देना होगा। यही नहीं भविष्य में कानूनी विवाद के लिए भी वह स्वयं जिम्मेदार होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सीपीआई (एम) के संजय चौहान बने राज्य सचिव : माकपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी गठित

रोहित राणा। शिमला : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (सीपीआई (एम)  के तीन दिवसीय सम्मेलन में प्रदेश की नई कार्यकारिणी गठित की गई है। इसमें संजय चौहान को राज्य सचिव चुना गया। इससे पहले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल भाजपा ने पूरा किया 9 जिला अध्यक्षों का चुनाव-जानें कहां कौन बना अध्यक्ष?

शिमला : हिमाचल में भाजपा नए जिला अध्यक्षों का चयन करने की मुहिम में लगी है। भाजपा के हिमाचल में 16 संगठनात्मक जिले हैं। इनमें 9 जिलों में सर्वसम्मति से अध्यक्षों का चुनाव कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता हिमाचली खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः विक्रमादित्य सिंह

युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार हिमाचल की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कृत संकल्प है। हाल ही में चीन के हवांगझाऊ में आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के लोगों को इटालियन राजमाता की गुलामी करने की आदत पड़ी हुई : जब अपनी बहन बेटी की बात आती है तो अभद्र टिप्पणी करते – कंगना रनौत

कुल्लू। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को इटालियन राजमाता की गुलामी करने की आदत पड़ी हुई है। इटालियन लोगों की गुलामी करने से इनको कोई...
Translate »
error: Content is protected !!