गरमाया सियासी माहौल : बागियों के स्वागत से भाजपा में बगावत, लाहुल-स्पीति भाजपा में सबसे ज्यादा बवाल

by
रवि ठाकुर के बीजेपी में आने से पूर्व मंत्री मार्कंडेय की अनदेखी पड़ सकती है भारी
एएम नाथ। कुल्लू :   राजनीतिक उठा पठक से शीत मरूस्थल लाहुल-स्पीति के राजनीति में नई गर्माहट पैदा हो गई है। राजनीतिक माहौल गर्माने से भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी खलबली मच गई है। जैसे ही लाहुल-स्पीति के कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर ने विधानसभा से निष्काशित होने के बाद भाजपा में शरण ली तो इसके बाद लाहुल-स्पीति की राजनीति में भूचाल आ गया है। यदि भाजपा हाईकमान ने पूर्व मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय को दरकिनार करने की कोशिश की तो यह भाजपा के लिए भारी पड़ सकता है। पूर्व विधायक रवि ठाकुर जहां हर बार लाहुल-स्पीति के गांव-गांव में जाकर भाजपा की कड़ी निंदा करते थे।
आज उन्हीं को भाजपा ने भी शरण दे दी है। आखिर 40 सालों तक कांग्रेस को अपना परिवार मानने वाले रवि ठाकुर ने कांग्रेस सरकार से नाराजगी जाहिर करते हुए दूसरी पार्टी का दामन थाम लिया। इनके दामन से कहीं न कहीं डा. राम लाल मार्कंडेय की राजनीति में भी खलल डाल दिया है। रवि ठाकुर ने उपचुनाव में भाजपा से उन्हें टिकट मिलने की आस के साथ एंट्री की है, लेकिन उनकी एंट्री से लाहुल-स्पीति जिला के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक खुश नहीं है। लाहुल-स्पीति भाजपा भाजपा को मार्कंडेय के अलावा दूसरा कोई भी प्रत्याशी मंजूर नहीं है।
टिकट नहीं, तो आजाद लडूंगा :  भाजपा सरकार में दो बार विधायक एवं मंत्री रहे डा. राम लाल मार्कंडेय की माने तो उन्हें पूरा भरोसा है कि पार्टी उन्हें ही टिकट देगी। यदि पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो वह लाहुल-स्पीति की जनता के लिए आजाद प्रत्याशी के तौर पर भी चुनावी दंगल कुदेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को आपदा प्रबंधन के लिए किया जागरूक

किसी भी आपदा में टोल फ्री नंबर 1077 पर करें कॉल एएम नाथ। चम्बा :   जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में समर्थ-2024 के तहत आज सूचना एवं जन संपर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शास्त्री व भाषा अध्यापकों के दिव्यांग श्रेणाी में भरे जाने वाले पदों हेतू काउंसलिंग 3 जुलाई को

ऊना, 17 जून – शास्त्री और भाषा अध्यापक की दिव्यांग श्रेणी के पदों हेतू काॅउंसलिंग 3 जुलाई को प्रातः 11 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना में आयोजित होगी। इस संबंध में जानकारी देते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू से मांगा ”इस्तीफा”, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल : पहलगाम आतंकी हमले को लेकर झारखंड सरकार के मंत्री ने कर डाली अजीब बात

एएम नाथ। शिमला : झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा, पर्यटन और कला-संस्कृति मंत्री सुदिव्य सोनू एक अजीबोगरीब बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश को गारंटियों का हिसाब देने के बजाय दिल्ली में रैली कर रही है हिमाचल सरकार : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, कांग्रेस नेताओं को पहले झूठी गारंटियों के नाम पर जनादेश हथियाने के लिए हिमाचल की जनता से माफी मांगनी चाहिए आपदा पर सदन में चर्चा और राहत कार्य...
Translate »
error: Content is protected !!