झटके में कमाये 1 करोड़ रुपये : ड्रीम-11 IPL सीजन ने हिमाचल के बिलासपुर के मल्टी टास्क वर्कर अजय को बनाया करोड़पति

by
एएम नाथ। बिलासपुर :    ड्रीम-11 आईपीएल टूर्नामेंट का आगाज़ 22 मार्च को हो चुका है। इस दौरान कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच ड्रीम 11 पर टीम बना कर लोग रातों रात करोड़पति भी बन रहे हैं। यह लोगों का क्रिकेट के प्रति जुनून है कि लोग अपनी टीम बना कर ड्रीम 11 से करोड़पति बन रहे हैं। इसी कड़ी में हिमाचल बिलासपुर के अजय ने ड्रीम-11 पर 1 करोड़ रुपये जीते हैं। अजय की अगर बात करें तो वह वन विभाग बिलासपुर में मल्टी टास्क वर्कर है। अजय ने केकेआर व एसआरए के बीच खेले गए मैच के लिए ड्रीम 11 पर टीम बनाई थी इसी दौरान अजय की बनाई टीम ने बढ़िया प्रदर्शन किया और वह करोड़पति बन गया।
अजय के करोड़पति बनने से परिवार बहुत खुश है और अजय को लगातार बधाईयां मिल रही है। अजय की इस सफलता पर उनके परिवार, दोस्तों और गांव वासियों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2024 के सीजन में ड्रीम 11 पर अलग तरह के फीचर इस बार जोड़े गए हैं। जिसमें पहले कुछ मैचों में 1 से लेकर 11 तक के रेंक पर रहने वालों को 1 करोड़ की इनाम राशि दी जा रही है,जो इससे पहले खेले गए आईपीएल टूर्नामेंटों में नहीं थी। इस बार के आईपीएल में अधिक लोगों के करोड़पति बनने के चांस है। इस समय जो क्रिकेट को जानने और मानने वाले हैं वह ड्रीम 11 में जमकर टीम बना रहे हैं और करोड़पति और लखपति बन रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमालयन जनजातियों का इतिहास एवं संस्कृति सम्मेलन का समापन : जनजातीय संस्कृति राष्ट्रीय विरासत का अभिन्न अंग: प्रो नारायण

धर्मशाला, 29 अक्तूबर। भारत की जनजातियां देश के लगभग सभी राज्यों में फैली हुई है। अलग- अलग राज्यों में इनके रीति-रिवाज और रहन सहन भी एकदम अलग होते हैं। जनजातियां, भारतीय आबादी का एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा थाल ज़िला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक : डा. जनक राज

एएम नाथ। चम्बा : विधायक डा. जनक राज ने रविवार को दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के अंतर्गत महिलाओं का समूह जो चम्बा थाल हस्तशिल्प कला का प्रशिक्षण प्राप्त कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार को मीटिंग से बाहर रखने का किसानों ने केंद्र से 4 मई की बैठक से किया आग्रह

चंडीगढ़ में 4 मई को किसानों और केंद्र सरकार के बीच होने वाली बैठक से पहले किसान नेताओं ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि, इस बैठक में...
Translate »
error: Content is protected !!