अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा ने किया पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ

by
सुजानपुर 24 मार्च। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह, राजस्व और जनजातीय विकास) ओंकार चंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन के साथ सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया तथा सभी को होली उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उत्सव की स्मारिका का विमोचन भी किया।
होली उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या मशहूर पंजाबी सूफी गायक लखविंदर वडाली के नाम रही।
इनके अलावा हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक ठाकुर दास राठी, हिमाचली स्टार कुमार साहिल और नितिश राजपूत तथा पंजाबी गायक जॉनी माहे ने भी खूब समां बांधा।
अन्य हिमाचली लोक कलाकारों महेंद्रो, निशा कुमारी, अर्शिया ठाकुर, पवन और हेमराज आदि ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।
जाने-माने योग खिलाड़ियों निधि, दीक्षा और प्रिंस डोगरा ने हैरतअंगेज योगासन प्रस्तुत करके सबको चकित कर दिया।
सांस्कृतिक संध्या में उपायुक्त हमीरपुर एवं राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अमरजीत सिंह, एसपी पदम चंद, एडीसी मनेश यादव, एसडीएम एवं मेला अधिकारी डॉ रोहित शर्मा, मेला पुलिस अधिकारी एएसपी राजेश कुमार और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
पस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं की पीठ में छुरा घोंप रही सुक्खू सरकार, पुनर्नियुक्ति के जरिए चहेतों को बांटी जा रही ‘रेवडियाँ’ : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली को ‘युवा विरोधी’ करार देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूरक पोषाहार कार्यक्रम के तहत सोलन खण्ड में 06 माह से 03 वर्ष के 3447 बच्चों, 03 से 06 वर्ष तक के 639 बच्चों व 1253 माताओं को लाभान्वित किया : कविता ठाकुर

सोलन : समेकित बाल विकास परियोजना सोलन की अनुश्रवण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा पोषण अभियान-2.0 की खण्ड स्तरीय बैठक का आयोजन उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर की अध्यक्षता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र भुंतर व आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र कुल्लू का DC तोरुल एस रवीश ने किया निरीक्षण

कुल्लू,  17 फरवरी :   उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज भून्तर स्थित एकीकृत नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भुंतर स्थित एकीकृत नशा मुक्ति एवं पुर्नवास केंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर से मिला सोशल ऑडिट वर्कर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल

ऊना, 8 नवंबरः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर से आज थाना कलां में सोशल ऑडिट वर्कर्स एसोसिएशन का एक प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों के संबंध में...
Translate »
error: Content is protected !!