मैहिंदवानी में वाईक स्वार युवकों ने सरकारी अध्यापक के घर के गेट पर किए तीन राऊंड फायर, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही : पुलिस ने किए तीन खाली खोल और तीन ङ्क्षजंदा कारतूस बरामद

by

गढ़शंकर : गांव मँहिंदवानी में अध्यापक के घर के गेट पर कल रात करीव साढ़े नौ वजे वाईक स्वार दो युवकों ने तीन राऊंड फायर किए और फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद एसएचओ गढ़शंकर गुरिंद्रजीत सिंह नागरा पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। लेकिन देर शाम तक पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सुराग नहीं लगा।
गांव मैहिंदवानी में अध्यापक नरेश कुमार के घर कल रात करीव साढ़े नौ वजे दो युवक वाईक पर आए और तीन राऊंड फायर गेट पर किए और फरार हो गए। पुलिस ने तीन खाली खोल और मौके पर गिरे तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए है। रात के समय कुछ दूरी पर खड़े युवकों के मुताविक दो युवक वाईक पर आए पहले आगे निकल गए और फिर कुछ ही दूरी से वापिस आए और गेट पर गोलियां दाग दी। पहले हमें लगा किसी ने पटाके चलाए लेकिन जब उकत युवक तेजी से वाईक लेकर भागने लगे तो पता चला कि उकत युवकों ने गोलीयां चलाई है।
मास्टर नरेश कुमार : हमारी तो किसी के साथ दुशमनी नहीं है। रात गेट बंद कर हम घर के अंदर थे तो अचानक गोलियां गेट पर लगने की अवाज आई तो पता चला कि किसी ने गेट पर गोलियां मारी है।
एसएचओ गुरिंद्रजीत सिंह नागरा : सीसीटवी फुटेज खंगाल रहे है दो युवकों की फुटेज साहमने आ रही है। लेकिन रात के अंधेरे के कारण कुछ साफ नहीं है। अभी तक परिवार वालों ने ब्यान नहीं दिया। लेकिन सीआईए और हम टीमें बनाकर जांच में जुटे है। शीध्र आरोपी पकड़े जाएगे।
फोटो : गोलियों के गेट पर निशान और एसएचओ गुरिंद्रजीत ङ्क्षसंह नागरा सीसीटीवी फुटेज देखते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

महिलाओं द्वारा पी -ने के पानी की समस्या बताने पर भाजपा नेता निमिशा मेहता पानी का टैंकर लेकर पहुंची – आम आदमी पार्टी सरकार के 3 साल पूरे होने के बावजूद डिप्टी स्पीकर रौड़ी जलापूर्ति समस्या का समाधान नहीं कर सके – निमिशा मेहता

गढ़शंकर – गढ़शंकर हलके के बीत क्षेत्र के गांव आदर्श नगर की महिलाओं ने अपने घरों में पानी की समस्या के बारे में भाजपा नेता निमिशा मेहता को बताया तो वह खुद पानी का...
article-image
पंजाब

साढ़े 3 करोड़ के डायमंड और गोल्ड ज्वैलरी बरामद : सीबीआई ने महिला डॉक्टर के लॉकर को खुलवाया

चंडीगढ़: पी.जी.आई. के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच में वीरवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पौने 12 बजे दिल्ली नंबर की 2 गाडिय़ों में सी.बी.आई. की टीम आई।  टीम सीधा ब्रांच मैनेजर...
article-image
पंजाब

केजरीवाल और उनके नेता भ्रष्टाचार में डूबे : कांग्रेस का पाक प्रेम देश के लिए खतरा, कांग्रेस ने पहले पंजाब को बांटा, अब देश को बांटना चाहती है : स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुभाष शर्मा के लिए मांगे वोट गढ़शंकर, 29 मई : श्री अन्नदपुर साहिब लोक सभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार. सुभाष शर्मा के पक्ष में भाजपा विधानसभा...
article-image
पंजाब

25000 लूटे : बाइक सवार लुटेरों सब्जी मंडी जा रहे व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर पच्चीस हजार लूटे

गढ़शंकर – सैला खुर्द इलाके में दिन प्रतिदिन लूट की घटनाएं घटती जा रही है और पुलिस प्रशासन बस कारवाई की जा रही है कह कर पल्ला झाड़ लेता है। शनिवार को सुबह तीन...
Translate »
error: Content is protected !!