शहर के मुख्य चौंकों व सड़कों पर जमा मिट्टी व कूड़ा कर्कट को साफ करने के लिए स्पैशल टीम गठित : किसी भी हालत में दुकानों का कूड़ा सैंट्रल वर्ज पर न फेंका जाए : कमिश्नर नगर निगम

by

होशियारपुर, 26 मार्चः कमिश्नर नगर निगम अमनदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के मुख्य चौंकों व सड़कों पर जमा मिट्टी व कूड़ा कर्कट को साफ करने के लिए नगर निगम होशियारपुर की ओर से एक स्पैशल टीम गठित की गई है। उन्होंने बताया कि यह टीम रोजाना शहर के प्रमुख चौंक जैसे कि बस स्टैंड चौंक, शहीद भगत सिंह चौंक, प्रताप चौंक, सैशन चौंक, टांडा चौंक व प्रमुख सड़कों, सैंट्रल वर्ज( डिवाइडर) की सफाई व सौंदर्यीकरण करेगी ताकि शहर में दाखिल होते हुए शहर साफ सुथरा दिखाई दे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों व दुकानों का कूड़ा कर्कट अपने सफाई सेवक को (गीला व सूखा कूड़ा) अलग-अलग कर दें व इसको खुले में फेंक कर शहर के अक्स को खराब न करें व किसी भी हालत में दुकानों का कूड़ा सैंट्रल वर्ज पर न फेंका जाए।

       उन्होंने बताया कि नगर निगम होशियारपुर की ओऱ से अलग-अलग समय पर स्वच्छता के प्रति विभिन्न गतिविधियां की जाती है। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों को और बढ़ावा मिल जाए, यदि शहर वासी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कूड़े का सही ढंग से डिस्पोजल में सहयोग दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा : राज्य में कानून व व्यवस्था पर भी जताई चिंता

मोहाली विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु बांटे 40 लाख रुपये के चैक मोहाली, 18 अप्रैल: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने देश में मौजूदा हालातों को लेकर केंद्र...
article-image
पंजाब

विधायक जिंपा ने राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक राहत कार्यों की समीक्षा की

जिम्पा ने कहा …बाढ़ प्रभावितों तक पहुंचाई जाए शीघ्र राहत व मुआवजा – प्रति एकड़ 20,000 रुपए मुआवजा ऐतिहासिक फैसला, मुख्यमंत्री का जताया आभार होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने आज तहसील...
article-image
पंजाब

संगठनों ने गरीब मरीज के आपरेशन पर लाख रुपये खर्च किये 

गढ़शंकर, 23 मई: आर्थिक रूप से अत्यंत गरीब मरीज जसपाल सिंह निवासी गांव धमाई तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर का सितंबर 2023 में एक्सीडेंट हो गया था। पैर में मल्टीपल फ्रैक्चर होने के कारण हड्डी...
article-image
पंजाब

कंप्यूटर ऑपरेटर का तलवार से हाथ काटने वाला निहंग सिंह गिरफ्तार

बठिंडा। बीते शुक्रवार को तलवंडी साबो सिविल अस्पताल में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में दवा की पर्ची कटवाने को लेकर हुए विवाद के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर का हाथ काटने वाले निहंग सिंह काला सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!