वोटर हैल्पलाइन एप के माध्यम से घर बैठे प्राप्त किए जा सकते हैं वोट संबंधी विवरणः जिला चुनाव अधिकारी

by

होशियारपुर, 26 मार्चः      भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से नागरिकों व वोटरों की सुविधआ के लिए अलग-अलग मोबाइल एप्स चलाई गई हैं, जिनके इस्तेमाल से लोग अपनी वोट व इससे संबंधित अन्य विवरण हासिल कर सकते हैं। यह जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से चलाई वोटर हैल्पलाइन एप बहुत लाभप्रद सिद्ध हो रही है।

       उन्होंने बताया कि वोटरों की ओर से हैल्पलाइन एप के माध्यम से अपना नाम ढूंढने, फार्म आनलाइन जमा करवाने, अपने फार्मों का स्टेशन जानने के लिए, चुनाव संबंधी व इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की जानकारी के लिए इस एप का प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने लोक सभा क्षेत्र होशियारपुर के समूह वोटरों को अपील की कि वे वोटर हैल्पलाइन एप अपने फोन पर डाउनलोड कर भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से दी जा रही सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

       उन्होंने कह कि यह वोटर हैल्पलाइन एप https://www.eci.gov.in/voter-helpline-app व गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड की जा सकती है। उन्होंने कहा कि व्यस्तता के कारण लोग अपनी वोट संबंधी विवरण से परिचित नहीं होते। इस एप के माध्यम से आसानी से कोई भी व्यक्ति अपनी वोट संबंधी विवरण, पोलिंग स्टेशन नंबर, उसकी लोकेशन आदि के बारे में जानकारी ले सकते हैं। साथ ही यदि किसी ने अपने विवरण में कोई तब्दीली करवानी हो तो उस संबंधी जानकारी भी इस वोटर हैल्पलाइन एप पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इस पर डिजिटल वोटर स्लिप व इस संबंधी शिकायत भी दर्ज की जा सकती है। इस एप के माध्यम से चुनाव संबंधी अन्य जरुरी विवरण जैसे कि पिछले चुनावों के परिणाम, राजनीतिक उम्मीदवार व पार्टियों के विवरण, वोटों संबंधी फार्म (मतदाता व उम्मीदवारों के लिए) संबंधी जानकारी भी आसानी से मिलती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर शहर में होशियारपुर रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटों के खंभों की तारों की हालत खस्ता, जोड़ नंगे, कई पोल टेढ़े, नगर काउंसिल द्वारा ध्यान नहीं दे रही : धीमान

विभागीय अनुशासनहीनता के कारण हर काम शिकायत करने पर ही देखा जाता है: धीमान गढ़शंकर : गढ़शंकर शहर में होशियारपुर रोड पर डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइटों के नंगे तारों के जोड़, सड़क में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार का बड़ा कदम: राज्य में कैंसर का इलाज होगा मुफ्त, 40 हजार रुपए की कीमत वाला टीका भी लगाया जाएगा मुफ्त

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी घोषणा की है। राज्य में मुफ्त इलाज के साथ 40 हजार रुपए की कीमत वाला टीका भी मुफ्त में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रोटरी आई बैंक एंड कोर्नियल टरांसप्लांट सोसायिटी होशियारपुर अब तक 4117 लोगों के मुफत कोर्नियां टरांसप्लांट कर उनकी जिंदगी रोशन कर चुकी : डा. तरसेम सिंह

गढ़शंकर l.रोटरी आई बैंक एंड कोर्नियल टरांसप्लांट  सोसायिटी होशियारपुर दुारा अब तक 41ृ17 लोगों के मुफत कोर्नियां टरांसप्लांट  कर उनकी जिंदगी रोशन की जा चुकी है। जिन्में पांच सौ के करीव छे से अठारह...
article-image
पंजाब

पंजाब बोर्ड 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें भी घोषित 

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड , मोहाली ने कक्षा 8, 10 और 12 के लिए PSEB डेट शीट 2025 जारी कर दी है। PSEB कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षा 19 फरवरी से शुरू होगी और...
Translate »
error: Content is protected !!