हरजोत बैंस को चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर से हिरासत में लिया

by

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर चल रहा घमासान कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अलग-अलग राज्यों से, खास तौर से पंजाब से पहुंचकर पीएम आवास का घेराव करने की कोशिश में हैं। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने भी अपनी कमर कस ली है। जगह-जगह दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं और जहां भी प्रदर्शनकारियों को देखते हैं, वहां उन्हें हिरासत में ले लिया जाता है। पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।

खास तौर पर मंगलवार को सभी कार्यकर्ताओं को पटेल चौक पर जमा होना था और उसके बाद उन्हें आगे बढ़ना था, लेकिन मौके पर मौजूद दिल्ली पुलिस की टीम विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर उन्हें वहां से हटा रही है।

इसके साथ ही साथ भाजपा ने भी अपना धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बीजेपी केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रही है। आप के पीएम आवास घेराव के लिए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पंजाब के मंत्री और आप नेता हरजोत सिंह बैंस को पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर से हिरासत में लिया।

आम आदमी पार्टी के इस प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की तरफ से भी बयान जारी कर के कहा गया है, ‘सुरक्षा कारणों से लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5 पर प्रवेश/निकास अगली सूचना तक बंद रहेंगे।

वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री आवास और पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके साथ-साथ सड़कों पर डायवर्सन लागू किया गया है जिनमें कौटिल्य मार्ग, नीति मार्ग, तुगलक रोड समेत अन्य कई सड़को पर डायवर्सन लागू कर दिया गया है।

भाजपा भी दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है। यह प्रदर्शन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ है। भाजपा नेता व कार्यकर्ता सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा का विरोध प्रदर्शन फिरोज शाह कोटला स्टेडियम (दिल्ली गेट) से आईटीओ होते हुए दिल्ली सचिवालय तक हो रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर में सेना और आतंकियों में जारी मुठभेड़ : जवानों ने पाकिस्तानी जैश के आतंकवादियों को घेर रखा, ताबड़तोड़ गोलीबारी जारी

आतंकियो की हलचल पर भारतीय सेना की पैनी नजर एएम नाथ। जम्मू : जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जानकारी मिल रही है कि...
article-image
पंजाब

बुजुर्ग दंपती को शिवसेना नेता ने सरेआम पीटा: घर में तोड़फोड़ की, महिला के खींचे बाल

लुधियाना : शिवसेना नेता ने दंपती से मारपीट की है। लुधियाना के हैबोवाल की दुर्गा कॉलोनी इलाके में मकान के विवाद को लेकर शिवसेना नेता ने अपने साथियों के साथ पति-पत्नी के साथ बुरी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

6 लोगों की मौत : तीसा में सड़क से फिसलकर पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार

मरने वालों में एक ही परिवार के चार सदस्य सीएम सुखविंदर सिंह व विधानसभा अध्यक्ष ने जताया जताया‌ एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल में बीते कई दिनों से प्राकृतिक आपदा के साथ सड़क हादसे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सर्वसम्मति से चुना जाएगा अगला प्रधान, जो भी बने स्वीकार होगा -सुखबीर बादल को अध्यक्ष मानने को ढींडसा तैयार

चंडीगढ़ :  शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर के नेता सुखदेव सिंह ढींडसा ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नया अध्यक्ष सभी की सहमति से चुना...
Translate »
error: Content is protected !!