हिमाचल में कांग्रेस के बाद भाजपा को लगा बड़ा झटका : पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने दिया इस्तीफा, कहा, अब कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ सकते

by
एएम नाथ। केलंग : लाहौल स्पीति में सियासी उठा पटक के बीच आज पूर्व मंत्री रामलाल मारकण्डा लाहौल स्पीति पहुँचे। केलंग में आयोजित पार्टी बैठक व शक्ति प्रदर्शन के बीच जब भाजपा टिकट आबंटन कांग्रेस के बागी विधायक रवि ठाकुर को किया गया तो बैठक में कुछ पल के लिये मारकण्डा व कार्यकर्ता भावुक हो उठे। हताश मारकण्डा ने भाजपा के सभी पदों और पार्टी से अपने समर्थकों समेत इस्तीफा दे दिया। उन्होंने संकेत दिया कि वे कांग्रेस से चुनाव लड़ सकते हैं।
 इस बीच मारकण्डा ने ऐलान किया कि वे चुनाव अवश्य लड़ेंगे और लाहौल स्पीति के भविष्य को ध्यान में रखते हुए फैसला लेंगे कि किसी पार्टी या आजाद उम्मीदवार के तौर पर लड़ेंगे ।
उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी व संगठन को उन्होंने अपने खून पसीने से सींचा है। आज शीर्ष नेतृत्व ने कुठाराघात किया और टिकट ऐसे व्यक्ति को दिया जो  50 करोड़ रुपये लेकर  पार्टी से बिक गए।
 मारकण्डा ने कहा कि समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि आज  उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दिया है। जिला भाजपा संगठन पदाधिकारी ने सामुहिक इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि  किसी पार्टी से या निर्दलीय लड़ेंगे, इसक़ा फैसला लाहौल स्पीति के हित को देखकर लेंगे ।
 गौरतलब है कि रामलाल मारकंडा ने एनएसयूआई से ही छात्र राजनीति में प्रवेश किया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

31 अगस्त क़ो भुत गिरी मंदिर में मनाई जाएगी राधा अष्टमी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिव मन्दिर विकास समिति व महिला मण्डल मंदिर की संगत की और से राधा अष्टमी पर्व मनाया जा रहा है इस उपलक्ष्य में होशियारपुर ऊना रोड पर स्थित भुत गिरी मंदिर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में 912 फूड लाइसेंस व 9379 फूड बिजनेस ऑपरेटर – महेंद्र पाल गुर्जर

जिला ऊना की सलाहकार समिति की बैठक आयोजित ऊना, 26 मई – भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के तहत जिला ऊना की सलाहकार समिति की चैथी बैठक शुक्रवार को कार्यकारी उपायुक्त ऊना महेंद्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 साल के श्रवण सिंह को सेना ने किया सम्मानित : ऑपरेशन सिंदूर के सबसे छोटे योद्धा की प्रेरक कहानी

फिरोजपुर  : भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित पंजाब के फिरोजपुर जिले के तारा वाली गांव की धूल और गर्मी से तपती खेतों में सैकड़ों ग्रामीणों ने ऑपरेशन सिंदूर को अपनी आंखों के सामने आकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेरे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने से जयराम ठाकुर विचलित हो रहे – कंगना रनौत राजनीति करने के साथ सुर्खियां बटोरने के तरह-तरह के बयान देने में लगी : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ हमीरपुर : पालमपुर में बेटी की घटना पर भी जयराम ठाकुर राजनीतिक रोटियों को सेंकने का काम करने में लगे हुए है। जब से जयराम ठाकुर सीएम की कुर्सी से हटे है...
Translate »
error: Content is protected !!