एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने की अध्यक्षता : लोकसभा चुनाव में विकलांग मतदाताओं को सुविधा उपलब्ध करवाने  को लेकर बैठक आयोजित

by
एएम नाथ। चंबा 27 मार्च :   सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम चंबा अरुण शर्मा की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव को लेकर आज एसीसीएइ की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार विकलांग  मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन क्षेत्र -3चम्बा में  सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित बनाना होगा ताकि कोई भी मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित ना रहे। उन्होंने बताया कि विकलांग मतदाताओं की सहायता हेतु चुनाव वाले दिन स्वयं सेवकों की नियुक्ति की जाएगी तथा छोटे बच्चों वाली महिलायों को शिशुगृह की  सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
                         उन्होंने यह भी बताया कि अपंग मतदाताओं के लिए गाड़ियों के साथ साथ व्हील चेयर भी उपलब्ध करवाई जाएगी।  इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चढक, प्रारंभिक शिक्षा ज्ञानचंद, खंड विकास अधिकारी गिरिजा मनकोटिया, डॉ हरित पुरी व तहसील कल्याण अधिकारी अक्षय कुमार उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री से मिले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, दीपावली की दी शुभकामनाएँ

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू से हिमाचल प्रदेश सरकार के सचिवालय में स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र में हटेंगे बिजली के खंबे, 2.96 करोड़ से भूमिगत होंगी बिजली की तारेंः डीसी

ऊना 23 फरवरीः चिंतपूर्णी मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और कदम उठाते हुए मंदिर न्यास बाबा माई दास सदन से लेकर चिंतपूर्णी मंदिर तक बिजली की एलटी लाइनों को भूमिगत करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शीतकालीन सत्र की कार्यवाही देखने आए तिब्बतीयन संसद के लोग

तपोवन विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के छठे दिन की कार्यवाही देखने आए तिब्बतीयन संसद के लोग विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया को धार्मिक खत्ता पहनाकर सम्मानित करते हुए। एएम नाथ। धर्मशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल ने ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की

मनरेगा कामगारों की ई- केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिला में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!