अमरूद घोटाले के मामले में पंजाब के एक्साइज कमिश्नर के घर पर ईडी की छापेमारी : ईडी ने की एक्साइज कमिश्नर के घर सहित पंजाब और चंडीगढ़ समेत कुल 22 जगह पर रेड

by

चंडीगढ़ : ईडी द्वारा बुधवार को पंजाब के कई क्षेत्रों में छापेमारी की गई है। जानकारी के मुताबिक ईडी द्वारा ये छापेमारी अमरूद बाग घोटाला मामले में की गई है।इस मामले में विजिलेंस विभाग ने पहले मामला दर्ज किया था और करीब 21 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।

यह मामला ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा अधिग्रहित जमीन पर लगे अमरूद के बागों के मुआवजे की आड़ में करीब 135 करोड़ रुपये के गबन से जुड़ा है। सूत्रों के मुताबिक ईडी द्वारा पंजाब के एक्साइज कमिश्नर के घर पर छापेमारी की गई है क्योंकि जिस वक्त ये घोटाला हुआ उस वक्त वो विभाग के चीफ अधिकारी थे। बता दें कि ईडी द्वारा पंजाब के 6 से 8 जिलों में करीब 26 लोकेशन पर यह रेड अभी भी जारी है। इसमें कुछ IAS अधिकारी उनकी पत्नियां और कुछ PCS अधिकारी भी शामिल हैं। पंजाब के चंडीगढ़ के साथ-साथ भटिंडा, पटियाला, खरड़, बरनाला, मोहाली और फिरोजपुर में भी ईडी की रेड जारी है।

क्या है अमरूद बाग घोटाला मामला : वीबी ने 2023 में बाकरपुर गांव और मोहाली जिले के कुछ गांवों में कृषि भूमि का अधिग्रहण करके एयरोट्रोपोलिस शहर के विकास के लिए अधिग्रहित भूमि पर स्थित अमरूद के बागों के मुआवजे की आड़ में जारी किए गए लगभग 137 करोड़ रुपये के गबन का मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान पता चला कि कुछ लाभार्थी / जमीनों के मालिक जिन्होंने मुआवजे का दावा किया था। पहले से ही ग्रेटर मोहाली क्षेत्र विकास प्राधिकरण से संबंधित अधिकारियों को जानते थे और उन्हें पता था कि किन गांव में भूमि अधिग्रहण किया जाना है। मामले में आरोपियों ने अमरूद के पेड़ों का मूल्य निर्धारण बढ़ाने के लिए पौधों की उम्र 4 या 4 साल से अधिक बताई थी ताकि उन्हें फल देने वाले पेड़ के रूप में आंका जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 अगस्च तक होगी रजिस्ट्रेशन: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 18 अगस्त: महिला व बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से प्राप्त पत्र के अनुसार डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 अगस्त 2023...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल में बनेगी इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब, डॉ. रवजोत सिंह ने किया शिलान्यास – अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से लैस लैब होगी जनता के लिए बड़ी सुविधा: स्थानीय निकाय मंत्री

करीब 80 प्रकार के टेस्ट होंगे मुफ्त, अप्रैल के अंत तक बनकर तैयार होगी लैब, मेडिकल कॉलेज का काम जल्द होगा शुरू: ब्रम शंकर जिंपा होशियारपुर, 25 नवंबर: पंजाब के स्थानीय निकाय और संसदीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर पहुंचे प्रयागराज : पत्नी के साथ महाकुंभ में किया संगम स्नान

एएम नाथ।  प्रयागराज : महाकुंभ के समापन से पहले आखिरी रविवार को संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. श्रद्धालु सुबह से संगम तट पर स्नान कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं. हिमाचल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी ने करीब 30 घंटे बाद चुप्पी तोड़ी : केजरीवाल के पीए ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता की, सीएम ने इसका संज्ञान लेकर ऐक्शन लेने को कहा

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के मामले में आम आदमी पार्टी ने करीब 30 घंटे बाद चुप्पी तोड़ी। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल के...
Translate »
error: Content is protected !!