रिंकू की सुरक्षा घटाई- अब केंद्र से सुरक्षा की मांग : सुरक्षा में 8 पुलिसकर्मी में से 4 पुलिसकर्मियों को पंजाब सरकार ने वापस बुलाया

by

जालंधर : आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सांसद सुशील रिंकू की सुरक्षा पंजाब सरकार ने कम कर दी है। रिंकू की सुरक्षा में 8 पुलिसकर्मी तैनात थे, जिनमें से 4 पुलिसकर्मियों को सरकार ने वापस बुला लिया है। रिंकू 27 मार्च को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और 28 तारीख को सुरक्षा कम कर दी गई।

बीजेपी में शामिल होने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं और 27 मार्च को उनके घर के पास विरोध प्रदर्शन भी किया गया था। शुक्रवार को रोड शो के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने सांसद रिंकू को घेरने की भी कोशिश की। जिला भाजपा ने 27 मार्च को चुनाव आयोग और पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मांग की थी कि सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल के घर पर सुरक्षा बढ़ाई जाए, क्योंकि उनके घरों को घेरने की साजिश हो रही है। इसके बावजूद राज्य सरकार ने रिंकू की सुरक्षा कम कर दी है।

रिंकू ने यह मामला गृह मंत्री अमित शाह के सामने उठाया है और उन्हें पत्र लिखकर जानकारी दी है। सांसद रिंकू ने कहा कि बीजेपी में शामिल होते ही पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा कम कर दी है और इससे उनकी सुरक्षा को खतरा बढ़ गया है। सांसद ने लिखा है कि वह जालंधर समेत पूरे पंजाब में ड्रग माफिया के खिलाफ लड़ रहे हैं और अपने सांसद कार्यकाल के दौरान कई बार इस मुद्दे को उठा चुके हैं।

इसके चलते वे कई आपराधिक तत्वों के निशाने पर हैं। उनकी सुरक्षा में कटौती से उनकी जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से अपील की है कि उन्हें केंद्र सरकार के अधीन सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि वे पंजाब और देश के लोगों की सेवा कर सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब को अहम जगह : मनप्रीत बादल समेत तीन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने की कवायद, तरुण चुघ और सौदान सिंह को भी महत्वपूर्ण पद नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई राष्ट्रीय टीम...
article-image
पंजाब

बीएसएफ ने सीमावर्ती इलाकों से 7 ड्रोन और 3 किलो हेरोइन की बरामद

अमृतसर : पिछले एक दिन में बीएसएफ के जवानों ने सीमा पर प्रभावशाली टीम वर्क, समर्पण और सतर्कता का प्रदर्शन किया है।पंजाब में बीएसएफ जवानों ने 7 ड्रोन (अमृतसर सीमा पर 5 और फाजिल्का और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिखों की जमीन पर है रायसीना हिल….गुरुद्वारा है मालिक : सिख इतिहासकार का रोचक दावा

नई दिल्ली : सिख इतिहास की जानकारी रखने वाले सरदार तरलोचन सिंह का कहना है कि जिस रायसीना हिल पर राष्ट्रपति भवन है, वह जमीन गुरुद्वारा रकाबगंज से जुड़ी हुई है। उन्होंने एक न्यूज...
article-image
पंजाब

सास और बहू एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार : तस्कर लेडी कांस्टेबल गई जेल

पंजाब में नशे के कारोबार में महिलाएं भी खूब सक्रिय है। बीते दिनों पंजाब पुलिस की महिला कांस्टेबल चिट्टे के साथ पकड़ी गई थी। महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर की गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने...
Translate »
error: Content is protected !!