दोआबा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा बीबी महिंदर कौर व कूनर परिवार का सम्मान 

by
गढ़शंकर, 31 मार्च: दोआबा स्पोर्ट्स क्लब डघाम द्वारा बीबी महिंदर कौर व कूनर परिवार का सम्मान किया गया। क्लब पदाधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि बीबी महिंदर कौर ने दोआबा स्पोर्ट्स क्लब के लिए मैदान में एक स्टेडियम प्रकार का कमरा और एक पुस्तकालय कक्ष बनाया। खेलों व बच्चों की पढ़ाई में विकास में निरंतर योगदान डालने हेतु बीबी महिंदर कौर व कूनर परिवार को किया गया और धन्यवाद दिया गया। उनके साथ उनके बेटे स. कुलवंत सिंह भी थे, जो कि इंग्लैंड में गणित के प्रोफेसर हैं। इस मौके उनके परिवार से नंबरदार जसवीर सिंह, स. खड़क सिंह, गोल्डी कूनर और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। इस मौके बीबी महिंदर कौर ने क्लब को 50 हजार रुपये दान दिये और साथ ही कमरे में रखने के लिए 20 कुर्सियां ​​भी भेंट की तथा खेल मैदान में एक सबमर्सिबल बोर कराने के लिए भी कहा। स. कुलवंत सिंह ने मैदान के चारों ओर बैठने के लिए सीढ़ीनुमा स्टेडियम बनाने के लिए एस्टीमेट बनाने को भी कहा। उन्होंने क्लब को भविष्य में और भी मदद करने का आश्वासन दिया। सम्मान करते समय क्लब की और से जरनैल सिंह, मोहन सिंह कोच, जसवीर सिंह, सुखविंदर सिंह, कमलजीत बिल्लू, सुखराज राजू तथा मा. तारा चंद, बलवीर सिंह फौजी व अन्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बिस्त दोआब नहर में गाड़ी पलटने से युथ कांग्रेस के नेता की की मौत

गढ़शंकर, 2 फरवरी : गढ़शंकर से आदमपुर जाती बिस्त दोआब नहर में ऐमां जट्टां गांव के पास नहर में गाड़ी पलटने से एक युवक की मौत हो गई।  मृतक की पहचान  28 वर्षीय चतिंदर...
article-image
पंजाब

युवक 118 नशीली गोलियां सहित ग्रिफ्तार

गढ़शंकर। पुलिस चौकी बीनेवाल के अंतर्गत पड़ते गांव गढ़ी मानसोवल से एक युवक को पुलिस ने 118 नशीली गोलियां सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया। एसएसपी होशियारपुर संदीप मलिक के निर्देशों पर डीएसपी...
article-image
पंजाब

कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया को अक्टूबर में थी मारने की प्लानिंग : कोलकाता से दबोचे शूटरों ने किया खुलासा

मोहाली। पंजाब के कबड्डी प्रमोटर कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया को अक्टूबर में ही मारने की प्लानिंग थी, लेकिन गैंगस्टर अपने मनसूबों में सफल नहीं हो सके। इसके बाद 15 दिसंबर को सोहाना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में हावड़ा मेल के डिब्बे में हुआ धमाका, चार घायल

चंडीगढ़: पंजाब के फतेहगढ़ जिले में सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा मेल के एक डिब्बे में जोरदार धमाका हो गया, जिसमें 4 लोग घायल हो गए, अमृतसर से हावड़ा जा रही गाड़ी संख्या...
Translate »
error: Content is protected !!