हाईकमान उन्हें आदेश करता है तो वह चुनावी दंगल में उतरकर अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगी : प्रतिभा सिंह

by

मंडी :   मुझे रेस्ट करने को कहना भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत का सुझाव हो सकता है। मगर क्या करना है, यह हमने देखना है। प्रतिभा सिंह नाचन के पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा के देहांत पर उनके परिजनों से मिलने के बाद काग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पत्रकारों के साथ दौरान कहे ।  उन्होंने दावा किया कि जल्द कांग्रेस प्रदेश की चारों सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। अगर हाईकमान उन्हें आदेश करता है तो वह चुनावी दंगल में उतरकर अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगी। लोकसभा चुनाव के साथ-साथ कांग्रेस प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में डटकर मुकाबला करेगी।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार को कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। कांग्रेस की सरकार ने 15 माह में ही अपने चुनावी घोषणापत्र में किए कई वायदों को पूरा किया है। ओपीएस, महिलाओं को 1500 रुपये देने का वादा और आपदा में लोगों को राहत देने सहित बहुत से ऐसे काम हैं, जिनको लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। हिमाचल में कांग्रेस पार्टी ने पहले भी विकास किया है। अब भी कर रही है और आगे भी करेगी। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी और पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रिश्वत लेते हुए पकड़ा : वक्फ बोर्ड के स्टेट ऑफिसर सादिक मोहम्मद को रिश्वत लेते शिमला के डीसी ऑफिस में विजिलेंस ने रेड कर

शिमला : विजिलेंस ने शिमला वक्फ बोर्ड के स्टेट ऑफिसर सादिक मोहम्मद को रिश्वत लेते शिमला के डीसी ऑफिस में विजिलेंस ने रेड कर पकड़ा। यह कुछ लोगों से वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब को मौजूदा चुनौतियों से बचाने और राज्य का भविष्य सुरक्षित करने के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाना ज़रूरी: सांसद मनीष तिवारी

गुरु अमरदास नगर में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत लुधियाना, 21 जनवरी: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि पंजाब को मौजूदा चुनौतियों से बचाने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के कैबिनेट मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल पर बवाल : कांग्रेस, अकाली दल व भाजपा ने आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा

चंडीगढ़, 27 मई । पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में एक और कैबिनेट मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, पंजाब सरकार ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तड़पा-तड़पा की पति की हत्या – चावल में ब्लड कैंसर की देती थी दवा मिला कर

कर्नाटक के उडुपी से हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 44 वर्षीय बालकृष्ण की तबीयत तीन सप्ताह पहले खराब हो गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें पीलिया हो गया था और...
Translate »
error: Content is protected !!