नौजवान अपने वोट के अधिकार का जरुर करें प्रयोगः ए.डी.सी राहुल चाबा

by

रयात-बाहरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में आयोजित स्पोर्ट्स मीट में विद्यार्थियों को मतदान के अधिकार के प्रति किया जागरुक

होशियारपुर, 3 अप्रैलः जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के नेतृत्व में पूरे जिले में वोटरों को वोट के अधिकार के प्रति जागरुक करने के लिए स्वीप गतिविधियां करवाई जा रही हैं व हर विधान सभा क्षेत्र में वोटरों को जागरुक करने के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज रयात-बाहरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट होशियारपुर में आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स मीट पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) राहुल चाबा, सहायक कमिश्नर दिव्या. पी, एस.पी मेजर सिंह, ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा व जिला स्वीप नोडल अधिकारी प्रीत कोहली के नेतृत्व में स्वीप गतिविधि के अंतर्गत विद्यार्थियों को वोट के अधिकार के प्रति जागरुक किया गया।

       अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने इस मौके पर विद्यार्थियों व आम जनता को वोट के अधिकारी के प्रति जागरुक करते हुए वोट के इस महापर्व में योगदान डालने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नौजवानों को अपने मताधिकार के प्रति जागरुक करते हुए लोकतंत्र में बढ़ चढ़ कर शमूलियत करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में युवा वर्ग की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि स्वीप की इन गतिविधियों के माध्यम से हर वर्ग तक पहुंचा जा रहा है, ताकि लोक सभा चुनाव 2024 के दौरान जिले में मतदान प्रतिशत को अधिक से अधिक बढ़ाया जा सके। इस मौके पर जिला स्वीप नोडल अधिकारी प्रीत कोहली ने रयात-बाहरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों व आम जनता को वोड डालने की शपथ दिलाई कि वे 1 जून 2024 को अपने मताधिकार का प्रयोग जरुर करेंगे। ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने जिला प्रशासन को विश्वास दिलाया कि रयात-बाहरा ग्रुप की ओर से सभी योग्य वोटर अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए ग्रुप की ओर से लगातार गतिविधियां भी करवाई जा रही है। इस मौके पर प्रसिद्ध साईकिलिस्ट बलराज सिंह चौहान, ग्रुप के वाइस प्रेसीडेंट पंकज वर्मा, हरिंदर सिंह गिल, सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश कुमार, डा. मीनाक्षी एस. चांद, डा. रंगनाथ सिंह, डा. पल्लवी पंडित, डा. ज्योतसना, डायरेक्टर प्रशासन कुलदीप सिंह राणा, रजिंदर मैडी, हरिंदर जसवाल, गुरप्रीत बेदी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

No Shortcut to Success, Youth

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct 7 : A seminar on financial discipline was organized at IET Bhaddal Technical Campus, Ropar, where Parmjeet Singh Sachdeva, Managing Director of Sachdeva Stocks, attended as the chief guest. He was warmly...
article-image
पंजाब

स्टाफ नर्स के पदों पर निकली भर्ती : जानें रिक्तियां और आवेदन के लिए योग्यताएं

फरीदकोट :   बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज फरीदकोट ने स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- bfuhs.ac.in. के माध्यम से...
article-image
पंजाब

An effigy of terrorism was

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 25 :  Under the chairmanship of Khurshid Ahmed, the president of the Intizamia Jama Masjid Eidgah Committee, a demonstration was held outside the Jama Masjid by burning an effigy of terrorism in...
article-image
पंजाब

सरकारी अस्पताल गढ़शंकर में विश्व ग्लूकोमा दिवस मनाया 

गढ़शंकर, 15 मार्च: पंजाब सरकार की हिदायतों एवं सिविल सर्जन होशियारपुर डाॅ. बलविंदर कुमार के दिशानिर्देशों के तहत सिविल अस्पताल गढ़शंकर में विश्व ग्लूकोमा दिवस मनाया गया। एसएमओ डॉ. संतोख राम के नेतृत्व में...
Translate »
error: Content is protected !!