महिला वोटरों को जागरुक करने के लिए मेहंदी व रंगोली मुकाबले करवाए : पहली बार वोटर बनी किशोर लड़कियों ने उत्साह से लिया भाग

by

मुकेरियां/ होशियारपुर, 4 अप्रैल :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के दिशा निर्देशों व उप मंडल मजिस्ट्रेट मुकेरियां अशोक कुमार के नेतृत्व में बाल विकास प्रोजैक्ट अधिकारी मुकेरियां कुमारी मंजू बाला की ओर से स्वीप गतिविधियों के अंर्तगत गांव डुगरी राजपूतां में महिला वोटरों व विशेष तौर पर फस्र्ट टाइम वोटर्रज को जागरुक करने के लिए मेहंदी व रंगोली मुकाबले करवाए गए। इस दौरान पहली बार वोटर बनी किशोर लड़कियों ने वोट डालने के लिए जागरुक करते हुए अपने हाथों से बहुत ही बढ़िया मेहंदी के डिजाइन बनाए, जिसको देख कर पता लग रहा था कि ब्लाक मुकेरियां में महिलाओं को 100 प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए बेहद उत्साह है। आंगनवाड़ी वर्करों की ओर से अलग-अलग रंगोली के डिजाइन बनाकर गांव की महिलाओं को हर हालत में वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया। सुपरवाइजर सीमा देवी व सुपरवाइजर रविंदर कौर की ओर से किशोर लड़कियों व महिलाओं को बताया गया कि किस तरह हम अपनी वोट का सही इस्तेमाल कर लोकतंत्र को मजबूत कर सकते हैं व अपनी आवाज ऊपर तक पहुंचा सकते है। उन्होंने लोक सभा चुनाव 2024 के लिए पंजाब में 1 जून को पड़ने वाली वोटों वाले दिन हर हालत में वोट डालने के लिए कहा। इस मौके पर सुपरवाइजर मोनिका शर्मा, सुपरवाइजर उर्मिला रानी व सुपरवाइजर राज कुमार के अलावा बड़ी गिनती में आंगनवाड़ी वर्करों, गांव की महिलाओं व पहली बार वोटर बनी किशोर लड़कियां मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

100 अश्लील वीडियो…1500 करोड़ की संपत्ति और सरकार से मिले 1 करोड़, ज्योतिषाचार्य अशोक खरात केस में हो रहे बड़े खुलासे

नासिक : महाराष्ट्र में कथित गॉडमैन और तांत्रिक के रूप में पहचान बना चुके अशोक खरात (उर्फ कैप्टन खरात) को लेकर SIT जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अधिकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डोभाल का दो टूक : युद्ध नहीं चाहता भारत…ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से स्पष्ट कहा – ‘आतंक के खिलाफ कार्रवाई जरूरी थी

नई दिल्ली ।  भारत-पाकिस्तान के मध्य युद्धविराम की घोषणा के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच शनिवार देर रात अहम टेलीफोनिक वार्ता हुई। इस...
article-image
पंजाब

डीएसपी गुरमुख सिंह ने जिला चोक बाल एसोसिएशन कपूरथला में सदस्यों की नियुक्ति की

कपूरथला/दलजीत अजनोहा : जिला चोक बाल एसोसियेशन कपूरथला की ओर से एक विशेष मीटिंग फाइटर स्पोर्ट्स जोन करतारपुर रोड कपूरथला में करवाई गई। मीटिंग में विशेष अतिथि के तौर पर जिला चोक बाल ऐसोसिएशन...
article-image
पंजाब

मार-मार लफड़े तैनू अंदर सुट्टेया हुंदा ना फेर पता चलदा : विधायक उगोके ने गांव सहिणा गांव की महिला सरपंच के बेटे से कहा

लुधियाना : गुस्से में आए आम आदमी पार्टी के विधायक लाभ सिंह उगोके ने गांव सहिणा गांव की महिला सरपंच के बेटे से कहा कि मार-मार लफड़े तैनू अंदर सुट्टेया हुंदा ना फेर पता...
Translate »
error: Content is protected !!