बाहरी लोगों के हमले से पंजाब को बचाने के लिए अकाली दल का करें समर्थन : सुखबीर सिंह बादल

by

राजपुरा, 4 अप्रैल :  शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की ओर से निकाली जा रही पंजाब बचाओ यात्रा का बुधवार को घनौर व सनौर में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर सुखबीर बादल ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे बाहरी लोगों के हमले से पंजाब को बचाने के लिए अकाली दल का समर्थन करें।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की पार्टियां दिल जीतने के बजाय पंजाब को अपने अधीन करना चाहती हैं। इस मौके पर अकाली दल अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, एन.के शर्मा, हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा, भूपिंदर सिंह शेखपुर भी यात्रा में मौजूद रहे।
पंजाब बचाओ यात्रा को दोनों हलकों में जबरदस्त मिलने के बाद अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि अकाली दल ही गुरुओं के दर्शन का सच्चा उत्तराधिकारी है और वह ‘सरबत दा भला’ में यकीन करता है और हमेशा करता रहेगा।
अकाली दल अध्यक्ष ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा दिए गए ‘बदलाव’ के नारे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंजाबियों को इस बारे आत्मचिंतन करना चाहिए कि पिछले सात सालों में पंजाब में क्या बदलाव आया है, क्योंकि पिछले सात सालों में राज्य की कानून व्यवस्था और अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई है और गरीब लोगों को सामाजिक कल्याण की योजनाओं के लाभ नहीं मिल रहे हैं। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि आगामी संसदीय चुनाव पंजाबियों के लिए सम्मान का विषय है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों के लिए खोलेगी रोजगार के द्वार : रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर शिक्षा के माध्यम से रोजगार की नई दिशा

 रोहित जसवाल ।   ऊना : रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर के चांसलर एवं रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने कहा कि यह एक सेल्फ-फाइनेंस शिक्षण संस्थान है, जो इस क्षेत्र...
article-image
पंजाब , समाचार

मुख्यमंत्री की पत्नी-डाॅ. गुरप्रीत कौर केबल टेलीविजन नेटवर्क पर कब्जा करने की कोशिश कर रही : सुखबीर सिंह बादल

प्रमुख गुज्जर नेता चै. आर पी सिंह अकाली दल में शामिल बलाचैर/गढ़शंकर/06मई: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष  सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि पंजाब बचाओ यात्रा ने दिल्ली स्थित पार्टियों के लिए...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में संध्या फेरी का भव्य आयोजन, श्रीमद् भागवत कथा के प्रचार का संदेश

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : होशियारपुर के बंसी नगर स्थित श्री शिव मंदिर से संध्या फेरी के तृतीय दिवस पर एक भव्य संध्या फेरी का आयोजन किया गया। इस संध्या फेरी का मुख्य उद्देश्य आगामी श्रीमद् भागवत...
Translate »
error: Content is protected !!