मंडी के रण में उतरेंगे विक्रमादित ? प्रतिभा की जगह पीडब्ल्यूडी मंत्री का नाम आगे भेजा ! कंगना के खिलाफ युवा वोटर्स पर कांग्रेस का फोकस ….

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल में लोकसभा चुनाव के लिए टिकट फाइनल करने से पहले कांग्रेस ने रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। शनिवार को दिल्ली में हुई हिमाचल कांग्रेस की को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक के बाद स्क्रीनिंग कमेटी की चर्चा में मंडी संसदीय सीट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की जगह वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह का नाम आगे कर दिया गया है। विक्रमादित्य सिंह वर्तमान कांग्रेस सरकार में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री हैं और पिछले लोकसभा उपचुनाव में माता प्रतिभा सिंह का चुनाव संभाल चुके हैं। को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की उपस्थिति में हुई। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कौल सिंह ठाकुर व रामलाल ठाकुर आदि शामिल हुए, जबकि विक्रमादित्य सिंह को भी विशेष तौर पर बुलाया गया था। कांग्रेस प्रभारी ने इसी बैठक में कहा कि पार्टी के सर्वे में विक्रमादित्य सिंह का नाम पहले नंबर पर है, इसलिए इन्हें ही चुनाव में उतरना चाहिए।
सूत्र कहते हैं कि उनकी कंसेंट भी पहले ले ली गई थी। इस तरह से मंडी सीट पर उनका एक तरह से अकेला नाम हो गया है। को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक के बाद स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भगत चरण दास के साथ भी प्रभारी राजीव शुक्ला और अन्य नेताओं की चर्चा हुई है। अब दिल्ली में सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक दस अप्रैल को प्रस्तावित की गई है
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राकेश टिकैत पर हमला करना की घटना की उच्चस्तरीय जंाच करवा कर हमले के पीछे के भाजपा के बड़े चिहरों को नंगा किया जाए: हरपुरा

गढ़शंकर। राकेश टिकैत पर राजस्थान में हमला किसानी अंदोलन को दबाने की खतरनाक साजिश है। इस पूरी साजिश से पर्दा हटाने के लिए उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए ताकि साजिश के पीछे भाजपा के बड़े...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

I.N.D.I.A गठबंधन में खींचतान बढ़ सकती, 188 सीटों पर शेयरिंग पर फंसा हुया पेच : सबसे बड़ी मुश्किल पंजाब, दिल्ली, यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों में होने वाली

नई दिल्ली  :  राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद अब I.N.D.I.A गठबंधन में खींचतान बढ़ सकती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि कौन कितनी सीटों पर राजी होगा।...
article-image
पंजाब

बागवानों को बागीचे तैयार करके दे रही है एचपीशिवा परियोजना : जगत सिंह नेगी

बागवानी, राजस्व और जनजातीय विकास मंत्री ने किया बकारटी और बरंडा के क्लस्टरों का निरीक्षण किसानों-बागवानों से की परियोजना का लाभ उठाने की अपील, अधिकारियों को दिए निर्देश एएम नाथ।  हमीरपुर 28 नवंबर। बागवानी,...
article-image
पंजाब

पाहलेवाल में तीन लाख रुपये का पशुधन चोरी, मामला दर्ज

गढ़शंकर l थाना गढ़शंकर पुलिस ने जगरूप सिंह निवासी पाहलेवाल द्वारा दिये बयान पर कार्यवाही करते हुए अज्ञात चोरों के विरुद्ध तीन लाख रुपये का पशुधन चोरी करने के आरोप में धारा 305,331(3) बी...
Translate »
error: Content is protected !!