ग्राम पंचायत मेल के प्रधान 20 परिवारों सहित भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल : कांग्रेस हमेशा विकास पर विश्वास रखती : कुलदीप सिंह पठानिया 

by
एएम नाथ। चम्बा :   हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा के अंतर्गत आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सूखा तालाब (मेल) में “मेल–समलेऊ सेक्टर” के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं। घर घर जाकर कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों की लोगों को जानकारी दें। कांग्रेस हमेशा विकास पर विश्वास रखती है। लोग भाजपा की जन विरोधी नीतियों से तंग हो चुके हैं। अब उन्होंने उसको बदलने का मन बना लिया है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत मेल के प्रधान प्रकाश चंद सहित 20 परिवारों ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की कार्य प्रणाली व कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से नाखुश होकर भारतीय जनता पार्टी को छोड़ कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। पठानिया ने सभी लोगों को हर पहनाकर पार्टी में आने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा कार्यकर्ताओं को अधिमान देती आई है। पार्टी में उनको सम्मान मिलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी की गौरवमयी विरासत का अहसास करा गई हेरिटेज वॉक

एएम नाथ।  मंडी, 21 फरवरी। छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी शहर की स्थापना के 500वें प्रवेश वर्ष के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित ‘हेरिटेज वॉक’ ने लोगों को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

LPU में हिंसा के बाद 10 दिन की छुट्टी, इंटरनेट बंद…. रश्मि मित्तल ने कहा- अफवाहों पर भरोसा न करें

फगवाड़ा। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में सोशल मीडिया पर वायरल एक छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न के दावे के बाद हुए हिंसक बवाल के करीब 22 घंटे बाद यूनिवर्सिटी की सीनियर मैनेजमेंट सामने आई।...
हिमाचल प्रदेश

सत्ती करेंगे बसदेहड़ा स्कूल के नए ब्लॉक का करेंगे शुभारंभ

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती गुरुवार सांय 4 बजे बसदेहड़ा स्कूल के नए ब्लॉक का शुभारंभ करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!