25 करोड़ लोगों को ग़रीबी रेखा बाहर निकालने का काम मोदी ने किया, कांग्रेस सिर्फ़ ग़रीबी हटाओ का नारा देती है, ग़रीबी हटाने का काम नहीं करती : जयराम ठाकुर

by
नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है भारत का विकसित बनाना और इंडी गठबंधन का लक्ष्य मोदी को रोकना
कांग्रेस का भविष्य देख पार्टी छोड़ रहे कांग्रेस के नेता, चुनाव लड़ने से कर रहे हैं किनारा, भारत की विकास दर ने चीन की विकास दर को पछाड़ना है मोदी मैजिक
एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ़ ग़रीबी हटाओ का नारा लगाती है और ग़रीबों कोई भूल जाती है। ग़रीबी मिटाने के लिए जी-जान से काम करते हैं नरेन्द्र मोदी। जब से उन्हें सेवा का मौक़ा मिला है तब से उन्होंने देश की 25 करोड़ की आबादी को ग़रीबी से बाहर निकाला है। समाज के वंचित वर्गों के लिए उन्होंने कितना काम किया है उतना आज तक की सरकारों ने मिलकर भी नहीं किया है। आज लाखों करोड़ की योजनाएं और उसके लाभार्थी तो मोदी के कार्यकाल की शुरुआत भर है। आने वाले समय में चीजें बहुत बेहतर होंगी। इस बात की गारंटी नरेन्द्र मोदी ने स्वयं दी है। प्रधानमंत्री ने ख़ुद कही है कि मोदी 3.0 में पूरी पिक्चर दिखेगी। आज भारत की विकास दर चीन से भी आगे निकल गई है। यह मोदी मैजिक है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कहा कि 25 करोड़ से बड़ी आबादी को ग़रीबी की रेखा से बाहर निकालना आसान काम नहीं है। लेकिन प्रधानमंत्री कभी आसान लक्ष्य नहीं तय करते हैं। उनके द्वारा योजनाबद्ध तरीक़े से किए गए जनहित के कार्यों का लाभ हर देशवासी मिल रहा है। आज कोई भी वर्ग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं से अछूता नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव के पहले ही नरेन्द्र मोदी ने अपने लक्ष्य निर्धारित कर दिये थे कि आने वाले कार्यकाल में भारत को तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल करेंगे और आज़ादी के सौ वर्ष पूरे होने के पहले ही भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। दूसरी तरह कांग्रेस और इंडी गठबंधन का क्या लक्ष्य है? हर हाल में नरेन्द्र मोदी को रोकना। नरेन्द्र मोदी को रोकने का क्या मतलब है? भारत के विकास को रोकना, भारत की बढ़ती आर्थिक, सामाजिक, सामरिक शक्ति को रोकना।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सिर्फ़ किसान सम्मान निधि की बात करें तो इस योजना के 12 करोड़ से ज़्यादा लाभार्थी परिवार हैं और इस योजना पर 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की धनराशि किसानों को दी जा चुकी है। आयुष्मान योजना के द्वारा ही देश की 60 करोड़ से ज़्यादा लोगों को कवरेज मिली है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत 1 करोड़ परिवारों को लाभ मिलने वाला है। 2 करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ मातृशक्ति को लखपति दीदी बनाने की दिशा में मोदी सरकार काम कर रही है। चार करोड़ परिवारों को घर बिना किसी भ्रष्टाचार के  मोदी सरकार के दृष्टिकोण की वजह से संभव हो पाया है। 80 करोड़ गरीबों को नि:शुल्क राशन, 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ गरीबों को घर, 10 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला कनेक्शन, 14 करोड़ से ज्यादा लोगों को नल से जल, 60 करोड़ गरीबों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य का खर्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने दिया है। इसलिए देश के लोग नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शिवालिक पहाड़ों के बीचोबीच दो गाड़िया हादसा ग्रस्त : फोर्ड फिगो को आग लगने से बुरी तरह जली, दूसरी बोलेरो खाई में अनियंत्रित होकर गिरी

दोनों गाड़ियों में सवार बाल बाल बचे गढ़शंकर: गढ़शंकर-नंगल मुख्य मार्ग पर पहाड़ों के बीच शाहपुर घाटे में दो गाडियां हादसागरसत हो गई। एक गाड़ी को आग लगने से बुरी तरह जली गई जबकि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

UPSC में क्षितिज राणा का 824वां रैंक : क्षितिज राणा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर डरोह में बतौर डीएसपी प्रोबेशनर के रूप में सेवा दे रहे

कांगड़ा : कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर के गांव कंडवाड़ी के बेटे क्षितिज राणा ने यूपीएससी परीक्षा पास कर अपने प्रदेश, क्षेत्र और माता-पिता का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस परीक्षा में 824वां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित होगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा करेंगे अध्यक्षता- अपूर्व देवगन

एएम नाथ। चंबा,16 जनवरी :    ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन 26 जनवरी को चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित किया जाएगा।  समारोह के प्रबंधों को लेकर उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवजोत कौर सिद्धू से 2 करोड़ की ठगी -जांच में जुटी पुलिस : पैसे लेकर रंजीत एवेन्यू में संपत्ति नाम नहीं की

अमृतसर। नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी व पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपने पूर्व निजी सहायक और अमेरिका में रहने वाले एनआरआई पर दो करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!