शिअद को बड़ा झटका : पूर्व अकाली मंत्री सिकंदर सिंह मलूका का बेटा और IAS बहू BJP में शामिल : मुख्यमंत्री मान ने अपने ट्वीट में कहा इस्तीफा पंजाब सरकार ने अभी तक मंजूर नहीं किया

by

नई दिल्ली:   शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री रहे सिकंदर सिंह मलूका की बहू पूर्व आईएएस अधिकारी ने पिछले दिनों भाजपा में जॉइन करना था लेकिन उनका त्यागपत्र मंजूर न होने के कारण जॉइनिंग का मामला बीच में अटक गया था। लेकिन अब वह भगवा रंग में रंग गई हैं। बता दें कि जब अकाली नेता सिकंदर सिंह मलूका शिक्षा मंत्री थे उस वक्त परमपाल कौर उन्हीं के विभाग में डायरेक्टर के पद कर थी।                                   परमपाल कौर मलूका पूर्व आईएएस अधिकारी हैं जिन्होंने कुछ दिन पहले अपना इस्तीफा दे दिया था। लेकिन पंजाब सरकार ने अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। भाजपा में IAS अधिकारी परमपाल कौर के भाजपा में शामिल होते ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी ट्वीट किया है और तंज कसा है कि IAS अधिकारी के नौकरी छोड़ने के भी कुछ नियम होते हैं।  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ट्वीट में कहा है कि परमपाल कौर IAS अधिकारी का इस्तीफा अभी तक मंजूर नहीं किया गया है। बीबा जी, IAS अधिकारी बनने की जितनी जल्दी थी, लेकिन नौकरी छोड़ने के कोई तौर तरीके होते हैं। कृपा करके इस्तीफा देने के तौर तरीके समझो। नहीं तो सारी जिंदगी की कमाई खतरे में पड़ सकती है।

बताया जा रहा है कि परमपाल कौर मलूका लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब की बठिंडा सीट के लिए प्रबल दावेदारों में से हैं। यह भी पता चला है कि परमपाल कौर के पति गुरप्रीत सिंह मलूका और अकाली नेता के बेटे सिकंदर सिंह मलूका शिअद से काफी नाराज थे क्योंकि शिअद ने उन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव में रामपुरा फूल से टिकट नहीं दिया था।

परमपाल कौर मलूका : परमपाल कौर मलूका ने राज्य सेवा आयोग द्वारा आयोजित BDPO की प्रवेश परीक्षा में टॉप किया और BDPO के रूप में नियुक्त होने वाली पंजाब की पहली महिला थीं। एमएससी एमफिल (जूलॉजी) परमपाल कौर शिअद नेता और पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका की बहू हैं।

इस्तीफा पंजाब सरकार ने अभी तक मंजूर नहीं किया  : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ट्वीट में कहा है कि परमपाल कौर IAS अधिकारी का इस्तीफा अभी तक मंजूर नहीं किया गया है। बीबा जी, IAS अधिकारी बनने की जितनी जल्दी थी, लेकिन नौकरी छोड़ने के कोई तौर तरीके होते हैं। कृपा करके इस्तीफा देने के तौर तरीके समझो। नहीं तो सारी जिंदगी की कमाई खतरे में पड़ सकती है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन, चिट्टा और पीपल तथा बड़ जैसे बड़े पेड़ों की कटान व तस्करी पर डिप्टी सीएम के कड़े तेवर : 3 प्रमुख समस्याओं से जिले को पूरी तरह मुक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करने की डिप्टी सीएम की प्रशासन को कड़ी हिदायत

ऊना में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के कार्यालय का उप मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन रोहित जसवाल। ऊना, 13 दिसंबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले के रामपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित...
article-image
पंजाब

तहसील ऑफिस में अब मनमानी नहीं : मान सरकार ने कसा राजस्व विभाग पर शिकंजा

चंडीगढ़ : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने फरलो खत्म करने का बड़ा फैसला लिया है। इससे तहसील कार्यालयों में अफसरों की मनमानी भी खत्म हो जाएगी। पंजाब सरकार ने राजस्व विभाग के अधिकारियों...
article-image
पंजाब

शहीदों की बहादुरी के सामने हमेशा नतमस्तक रहेगा देश कहा कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने : कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कारगिल दिवस पर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

होशियारपुर, 26 जुलाई: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज कारगिल विजय दिवस के मौके स्थानीय ‘युद्ध स्मारक’ में कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कहा कि...
article-image
पंजाब

Harjinder Singh took over as

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha /July 27 Under the transfers made in the Education Department by the Punjab Government, Harjinder Singh took over as DEO (Elementary). On this occasion, the staff members congratulated him and said...
Translate »
error: Content is protected !!