भारत में बिकने वाले 70 फीसदी प्रोटीन सप्लीमेंट में गलत की जा रही लेबलिंग : विषाक्त वनस्पतियों से मिलकर बने होते हैं प्रोटीन सप्लीमेंट्स

by

नई दिल्ली : काफी संख्या में लोग खुद को सेहतमंद रखने के लि दूध या अन्य ड्रिक्स में सप्लीमेंट्स डालकर पीते हैं ताकि शरीर को और अधिक एनर्जी और पोषक तत्व मिलें। ऐसा कर रहे हैं तो थोड़ा संभल जाएं! एक सर्वे में ये खुलासा हुआ है कि भारत में बिकने वाले 70 फीसदी प्रोटीन सप्लीमेंट में गलत लेबलिंग की जा रही है। एक स्टडी रिपोर्ट में ये बात भी सामने आई है कि ऐसे सप्लीमेंट्स में विषाक्त पदार्थ भी मिले रहते हैं।

36 प्रोटीन पाउडर्स ब्रांड पर किया गया सर्वे :
यह सर्वे मार्केट में मिलने वाले 36 प्रोटीन पाउडर्स को एग्जामिन करने जिसमें कई सारे विटमिन, मिनरल्स और सिंथेटिक फूड जैसे हर्बल आहार शामिल हैं। सर्वे में पता चला है कि 36 सप्लीमेंट्स में से लगभग 70 प्रतिशत में प्रोटीन संंबंधी दी गई जानकारियां गलत थीं। यह भी खुलासा हुआ है कि कुछ ब्रांड अपने दावे का केवल 50 फीसदी ही फुलफिल कर पा रहे हैं। यह भी पाया गया कि लगभग 14 प्रतिशत नमूनों में हानिकारक फंगल एफ्लाटॉक्सिन थे। इसके अलावा 8 प्रतिशत सप्लीमेंट्स में कीटनाशक मिले होने की बात भी सामने आई है जो कि खतरनाक है।

विषाक्त वनस्पतियों से मिलकर बने होते हैं प्रोटीन सप्लीमेंट्स :   केरल के राजगिरी अस्पताल से संबद्ध क्लीनिकल रिसर्चर और अमेरिका के टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योर ने अधिकांश भारतीय निर्मित हर्बल प्रोटीन आधारित पूरक खराब गुणवत्ता वाला बताया है। यह भी कहा है कि ये विषाक्त वनस्पतियों से तैयार किया गया है। ऐसे में इस सर्वे के खुलासे यह पता भी बात सोचने की है कि हम अपने बच्चों को ऐसे प्रोटीन सप्लीमेंट कैसे दे सकते हैं।

व्हे प्रोटीन का प्रयोग :  व्हे प्रोटीन काफी लोकप्रिय फिटनेस आहार है। ये वह लिक्विड पदार्थ हैं जो पनीर बनाने के दौरान दूध से अलग किया जाता है। फिल्टर किए जाने के बाद इसे प्रोटीन पाउडर में स्प्रे किया जाता है।

प्रोटीन गाढ़ा क्यों होता है :  दूध में लैक्टोज, वसा और मिनरल्स के कारण 35 से 80 फीसदी प्रोटीन होता है।

व्हे प्रोटीन आईसोलेट :   व्हे प्रौटीन में 90 से 96 फीसदी प्रोटीन और काफी मात्रा में फैट होता है।

ये एथलीटों की मांसपेशियों को बढ़ाने में मदद करता है। और एक्सरसाइज के बाद होने वाली थकान को कम करने और शरीर को चुस्त रखने में भी ये मददगार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लक्षद्वीप के पर्यटन अध्ययन के बाद हिमाचल विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने किए सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति, जिसकी अध्यक्षता राकेश कालिया कर रहे हैं, ने हाल ही में लक्षद्वीप का दौरा कर वहां उपलब्ध पर्यटन गतिविधियों एवं पर्यटन सुविधाओं का गहन...
article-image
पंजाब

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 लापता स्वरूपों के मामले में मुख्य आरोपी सीए सतिंदर सिंह कोहली गिरफ्तार: चंडीगढ़ के होटल से कोहली को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ः श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पवित्र स्वरूपों के लापता होने के मामले में पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी चार्टर्ड अकाउंटेंट सतिंदर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बरसात के दौरान शिकारी देवी मन्दिंर व कामरूनाग जाने से करें परहेज पर

गोहर (मंडी )  18 जुलाई : बरसात के मौसम के दौरान भारी बारिश के दौरान होने वाली प्राकृतिक आपदा व मौसम विभाग द्वारा आगामी दो-तीन दिनों तक मंडी जिले के कई स्थानों पर वर्षा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी के दफ्तर में सीबीआई ने छापा मारा : 5 घंटे बाद एक युवक के साथ निकली बाहर, 2.5 करोड़ रुपए की उलझ गई गुत्थी!

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर में क्राइम ब्रांच (सीबीआई) की टीम ने छापा मारा। लगातार पांच घंटे चली जांच के बाद एक और...
Translate »
error: Content is protected !!