कोर्ट में शादी उसी समय की जब पिता का किया जा रहा था संस्कार – प्रेमी संग घर से फरार हुई बेटी : पिता ने लोक-लाज के डर से घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या

by

लुधियाना : जगराओं में प्रेमी संग घर से फरार हुई बेटी के पिता ने लोक-लाज के डर से घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने से पहले अपनी पत्नी को फोन कर कहा था कि बेटी ने उसे मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा, इसलिए फंदा लगा रिहा है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया और अंतिम संस्कार किया गया।
इसी बीच पुलिस ने मृतक की बेटी को उसके बॉयफ्रेंड के साथ खोज लिया। जब उससे पूछताछ की गई तो उन्हीनों ने पुलिस को बता दिया कि दोनों ने शादी कर ली है। दोनों ने कोर्ट में शादी उसी समय की जब पिता का संस्कार किया जा रहा था। पुलिस अब दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पड़ोसी और उसकी माँ ने आत्महत्या के लिए उकसाया : चौकीमान चौकी के इंचार्ज रणधीर सिंह के अनुसार, बीते रविवार को सूचना मिली कि बरसाल गांव में गुरअवतार सिंह नाम के व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। जब मौके पर जाकर छानबीन की तो मृतक की पत्नी दविंदर कौर ने बताया कि उनके पति ने लोक-लाज के भय से आत्महत्या की है। पुलिस के सामने दविंदर कौर ने आरोप लगाया कि उनके घर के सामने रहने वाले जश्नप्रीत सिंह और उसकी मां ऊषा रानी ने उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया था। दविंदर कौर ने पुलिस को जानकारी दी कि 12 अप्रैल को उनकी बेटी घर से गायब हो गई। उसे बहुत खोजा और पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि पड़ोस के लड़के जश्नप्रीत सिंह के साथ वह भाग गई।

दविंदर ने बताया कि इससे उनके पति बहुत दुखी हुए। बेटी के लिए परेशान दविंदर उस समय अपने देवर के यहां थी। इसी दौरान पति गुरअवतार का फोन उनके पास आया। उन्होंने कहा कि लड़की ने उन्हें कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा है। इसलिए, वह आत्महत्या कर रहे हैं। दविंदर का कहना है कि इसके बाद गुरअवतार का फोन कट गया। जब वह आनन-फानन अपने घर पहुंची तो देखा कि उनके पति दुपट्‌टे के सहारे पंखे पर लटके हुए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत बताया।

पुलिस ने आरोपी की मां को रिमांड पर लिया : पुलिस ने दविंदर के बयान पर जश्नप्रीत सिंह, उसकी मां ऊषा रानी, बहन सनमदीप कौर उर्फ सिम्मी और जीजा मनोहर सिंह के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज किया। दविंदर का आरोप था कि तुगल गांव में ब्याही आरोपी की बहन सिम्मी और उसके पति मनोहर को भी मामले की पूरी जानकारी थी। फिर भी इन्होंने सबकुछ होने दिया।
पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी की मां ऊषा रानी को गिरफ्तार किया और कोर्ट से एक दिन की रिमांड ली। इसी दौरान पुलिस ने गुरअवतार सिंह के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। तभी पुलिस को सूचना मिली कि घर से भागे युवक और युवती मुल्लांपुर की रेलवे लाइन के नजदीक एक घर में ठहरे हैं।

युवक युवती दोनों एक ही यूनिवर्सिटी में करते थे काम : पुलिस ने वहां से दोनों को हिरासत में लिया। उन्होंने पूछताछ में बताया कि दोनों लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर सिटी यूनिवर्सिटी में काम करते थे। युवती कॉलिंग का काम करती थी, वहीं युवक जश्नप्रीत सिक्योरिटी में था। इसक दौरान दोनों की बात शुरू हुई। दोनों पड़ोसी भी हैं, इसलिए कभी-कभी साथ आते-जाते भी थे। जब दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो घर से भागकर शादी करने का फैसला किया। आरोपी युवक-युवती ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने घर से भागकर कोर्ट में शादी कर ली है। हालांकि, दोनों ने शादी का कोई प्रूफ पुलिस को नहीं दिखाया है। उनका कहना है कि कोर्ट से शादी का प्रमाण मिलने में 3 दिन का समय लगेगा। फिलहाल पुलिस ने उन्हें हिरासत में रखा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री चरण छो गंगा सचखंड साहिब में नाम बाणी सुन संगत हुई निहाल : राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सतविंदर हीरा ने संगत को आदि धर्म से जोड़ा

गढ़शंकर : भादों माह के पहले रविवार को श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म अस्थान श्री चरण छो गंगा सचखंड श्री खुरलागढ़ साहिब में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सतगुरु रविदास महाराज का आशीर्वाद...
article-image
पंजाब

लायंस क्लब ग्रेटर दसूहा द्वारा नि:शुल्क विशाल चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक आयोजित

दसूहा/होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा/ लायंस क्लब ग्रेटर दसूहा द्वारा बाबा बर्फानी लंगर हॉल, दसूहा में आयोजित नि:शुल्क विशाल चिकित्सा जांच शिविर अत्यंत सफल रहा। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों...
article-image
पंजाब

डॉ. स्वाति ने टांडा और दसूहा अस्पताल का आकस्मिक दौरा, दिए सुधार के कड़े निर्देश

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  नव नियुक्त डिप्टी मेडिकल कमिशनर डॉ. स्वाति ने जिले के टांडा और दसूहा सिविल अस्पतालों का आज आकस्मिक निरीक्षण किया। टांडा अस्पताल में सफाई और अन्य व्यवस्थाओं में पाया गया दोष...
Translate »
error: Content is protected !!