हाईकोर्ट से केजरीवाल ने लगाई गुहार : कैबिनेट मंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए मीटिंग करने की मांगी इजाजत

by

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कैबिनेट मंत्रियों के साथ वीसी पर बातचीत करने की अनुमति देने के लिए दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट में एक नई अर्जी दाखिल की है।  वकील श्रीकांत प्रसाद ने दिल्ली हाई कोर्ट में इस संबंध में अर्जी दाखिल की है और केजरीवाल के लिए वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करने की व्यवस्था की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि न तो भारतीय संविधान और न ही किसी कानून ने मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री सहित किसी भी मंत्री को जेल से सरकार चलाने से रोका है। ऐसे में केजरीवाल भी जेल से शासन चला सकते हैं और उन्हें अपने कैबिनेट मंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए बातचीत करने की अनुमति दी जाए।

मीडिया बना रहा है केजरीवाल पर इस्तीफे का दबाव :   केजरीवाल के वकील ने दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल अर्जी में मीडिया को केजरीवाल के इस्तीफे और दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने पर दबाव बनाने के साथ-साथ सनसनीखेज सुर्खियां प्रसारित करने से रोकने की मांग की है। जनहित याचिका में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को केजरीवाल के इस्तीफे के लिए अवैध तरीकों से विरोध या बयान देकर कोई अनुचित दबाव बनाने से रोकने की भी मांग की गई है।

SC से केजरीवाल को नहीं मिली थी राहत :   बता दें दिल्ली के शराब घोटाले में फिलहाल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका पर जल्दी सुनवाई से करने से इनकार कर दिया है। अब सुप्रीम कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 29 अप्रैल को करेगी। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं इसलिए उन्हें राहत दी जाए और उनके मामलों की जल्द से जल्द सुनवाई की जाए मगर कोर्ट ने तुरंत राहत देने से इनकार कर दिया। ऐसे में 19 अप्रैल को देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग होगी। इस दौरान अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।  बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था अभी वो तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। 29 अप्रैल को उनकी न्यायिक हिरासत खत्म होगी। इसके बाद उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मान सरकार दोबारा पंजाब को काले दौर में धकेलना चाहती–निपुण शर्मा

भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के विरोध में भाजपा ने मान सरकार का पुतला जलाया होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : बीती रात जालंधर में भाजपा के वरिष्ठ नेता व...
article-image
पंजाब

मजीठिया के आरोपों पर CM मान के OSD राजबीर घुम्मन का कानूनी नोटिस, 24 घंटे में पोस्ट हटाने की मांग

चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का मामला अब कानूनी विवाद में बदलता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन ने अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को कानूनी नोटिस...
article-image
पंजाब

35.10 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच : आप विधायक गज्जन माजरा की कंपनी की ED ने 40.92 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में

चंडीगढ़ : 40.92 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में ED ने आम आदमी पार्टी विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा की कंपनी की 35.10 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर दी है। अमरगढ़ विधानसभा...
article-image
पंजाब

युद्ध नशे विरुद्ध” अभियान के तहत चब्बेवाल विधायक डॉ. ईशांक कुमार की अनोखी पहल

संपूर्ण संत समाज के आशीर्वाद से नशों के विरुद्ध युद्ध की सफलता के लिए की अरदास – संतों से भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!