लठियाणी में पर्यटन के लिए सुविधाएं जुटाने को वीरेंद्र कंवर ने डीसी के साथ किया निरीक्षण

by

लठियाणी-मंदली पुल की डीपीआर तैयार, स्वीकृति के लिए केंद्र को भेजी
ऊना- लठियाणी मंदली पुल की डीपीआर बनकर तैयार हो गई है, जिसे केंद्र सरकार को स्वीकृत के लिए भेज दिया गया है। यह बात ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज लठियाणी में कही। कंवर ने आज लठियाणी में पर्यटन के लिए आधारभूत सुविधाएं सुदृढृ करने की दृष्टि से उपायुक्त राघव शर्मा के साथ क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि उपायुक्त ऊना राघव शर्मा के साथ निरीक्षण का उद्देश्य यहां पर वर्षा शालिकाएं, शौचालय व अन्य सुविधाओं प्रदान करने के लिए स्थान चिन्हित करना था। पुल के दोनों छोर को पर्यटन के लिए समान रूप से विकसित किया जाएगा।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि लठियाणी-मंदली पुल तक पहुंचने के लिए दोनों छोर पर लगभग छह किमी लंबा एप्रोच रोड भी तैयार किया जाएगा, जिसके लिए भूमि अधिग्रहित की जाएगी। पुल, भूमि अधिग्रहण तथा अप्रोच रोड बनाने की यह परियोजना कुल मिलाकर 200 करोड़ रुपए की लागत तक पहुंच सकती है। साढ़े 33 करोड़ रूपए की लागत से बनाए जा रहे बीहडू-ऊना एनएच-503 ए का निर्माण कार्य चल रहा है।
उन्होंने कहा कि मंदली में पर्यटकों के लिए आधारभूत ढांचा विकसित किया जा रहा है। अंदरौली में गोबिंद सागर झील में जल क्रीड़ाओं के आयोजन के लिए वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा तथा यहां आने वाले पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। इसी तर्ज पर पुल के दूसरे छोर पर यानी लठियाणी की ओर भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। चंडीगढ़ व पंजाब के साथ सटा होने के चलते ऊना जिला का कुटलैहड़ विस क्षेत्र वीकेंड पर्यटन गतिविधियों को केंद्र बन कर उभर रहा है। क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी तो इससे यहां की आर्थिकी भी मजबूत होगी।
इस अवसर पर एसडीएम विशाल शर्मा, हिमफैड निदेशक चरणजीत शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता महिला हितैषी होने का ढोंग कर रहे :प्रदेश की महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन : नरेश चौहान

शिमला, 18 अप्रैल । मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने कहा है कि भाजपा नेता महिला हितैषी होने का ढोंग कर रहे हैं। वीरवार को एक बयान में नरेश चौहान ने कहा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

दो विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ेगा : 160 मीटर लंबा डबल लेन पुल स्टील ट्रस तकनीक से बन रहा है, एक साथ गुजर सकेंगे दो बड़े वाहन :

पुल निर्माण पर 20 करोड़ रुपये की धनराशि हो रही है व्यय, जून 2024 तक पूरा होगा काम जोगिन्दर नगर, 17 नवम्बर- मंडी जिला के जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोठी पत्तन (लडभड़ोल)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना -रूफटाप से उत्पादित बिजली मुफ्त होगी : उपभोक्ता अपने विद्युत आवश्यकता की पूर्ति हेतु उपयोग कर सकेगा – DC

कुल्लू , 02 नवम्बर :  उपायुक्त तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में शनिवार को पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से सम्बंधित बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने इस योजना के बारे में जागरूक करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीबीएनडीए लैंड पूलिंग पॉलिसी से बुनियादी ढांचे के विकास को मिलेगा बढ़ावाः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार ने बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) लैंड पूलिंग पॉलिसी-2025 आरम्भ की है। इसका मुख्य उद्देश्य सोलन जिला के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) क्षेत्र में संगठित और सतत् विकास को बढ़ावा देना...
Translate »
error: Content is protected !!