10 हवालातियों से 10 मोबाइल फोन बरामद : सेंट्रल जेल की अधीक्षक करमजीत सिंह भूल्लर ने कहा जांच में बड़े खुलासे हो सकते

by

फरीदकोट : सेंट्रल जेल की एक बैरक में बंद 10 हवालातियों से 10 मोबाइल फोन बराम द हुए है। जेल के अंदर इन सभी आरोपियों के पास यह मोबाइल कैसे और कब पहुंचे इसकी जांच शुरू की गई है। बताया जा रहा है की जांच के क्रम में कुछ लोगों को पुलिस द्वारा पकड़ा भी गया है। जिनसे पूछताछ चल रही है। फरीदकोट सेंट्रल जेल की अधीक्षक करमजीत सिंह भूल्लर ने बताया कि जेल की ब्लॉक डी की बैरक नंबर 7 की तलाशी के दौरान 10 हवालातियों के पास से 10 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया जिन भी हावालातियों के पास से मोबाइल बरामद हुए हैं उन सबके नाम क्रेडिट कोड सिटी पुलिस को दे दिए गए हैं।

फरीदकोट सिटी थाने के सहायक थानेदार जयदीप सिंह ने बताया कि अनिल प्रशासन की उक्त शिकायत के आधार पर 10 कैदियों को नामजद कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उम्मीद की जा रही है इस मामले में जल्द और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।  जिन कैदियों के पास से मोबाइल फोन बरामद हुए हैं उनमें राज सिंह मोगा, फजिल्का के हरजिंदर सिंह, मोगा के जसविंदर पाल सिंह, फजिल्का के गुरप्रीत सिंह, राजस्थान के चरणजीत सिंह, फिरोजपुर के सतकरतार सिंह, राजस्थान के सुखविंदर सिंह, फिरोजपुर के कुलवंत सिंह, फरीदकोट के गौरव कुमार, फजिल्का के प्रदीप कुमार शामिल हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एक देश-एक चुनाव – जेपीसी गठित, 31 सदस्यों की जेपीसी में अनुराग ठाकुर और प्रियंका गांधी का नाम शामिल

नई दिल्ली।  एक देश-एक चुनाव के लिए संयुक्‍त संसदीय कमेटी (जेपीसी) का गठन हो गया है. 31 सदस्यों की जेपीसी में अनुराग ठाकुर और प्रियंका गांधी जैसे सांसदों का नाम शामिल है. इस कमेटी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक की गोलियां मार माहिलपुर में हत्या करने का मामला : युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ किया मामला दर्ज

गढ़शंकर, 29 मार्च : थाना माहिलपुर पुलिस ने गुरुवार की शाम बेकरी से सामान खरीदने आये युवक संदीप कुमार उर्फ सनी भारद्वाज (35) की गोलियां मारकर हत्या करने के आरोप में मृतक की पत्नी...
पंजाब

पीट-पीटकर कर हत्या : पैसे के लेन देन को लेकर

खन्ना : लुधियाना निवासी राजन सलूजा (48) की उन्हीं के साथियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक उनके साथी जगजीत सिंह उर्फ टोनी जो फाइनेंसर का काम करता है व उसके साथ...
article-image
पंजाब

55 किलो ग्राम चूरा पोस्त बरामद – आरोपी फरार

गढ़शंकर, 20 नवंबर : थाना माहिलपुर पुलिस ने लसाडा गांव के एक घर से 55 किलो ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है, जबकि पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गया। इस संबध में जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!