सिरमौर में 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता होंगे सम्मानित : जिला स्तरीय कार्यक्रम 27 अप्रैल को नाहन में-सुमित खिमटा

by
नाहन, 23 अप्रैल। सिरमौर जिला में मतदाता जारूगता कार्यक्रमों के अन्तर्गत 100 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को सम्मानित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। जिला स्तरीय कार्यक्रम 27 अप्रैल को नाहन के एसएफडीए हॉल में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में नाहन क्षेत्र के 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को सम्मानित किया जायेगा। विधानसभा सभा क्षेत्रों के स्तर पर भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी आज सोमवार को नाहन में प्रदान की है।
सुमित खिमटा ने कहा कि “मतदान का त्यौहार, सिरमौर है तैयार“ शीर्षक से जिला स्तरीय सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत इस जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ताकि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र की मजबूती में अपनी अहम भूमिका निभा सकें।
वरिष्ठ मतदाता के साथ दिव्यांग मतदाता भी होंगे सम्मानित
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में 100 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं के अलावा दिव्यांगजन मतदाताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही नव मतदाताओं को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित गया है।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में आधार पंजीकरण और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगेगा
सुमित खिमटा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर आधार पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच शिविर, वोट पंजीकरण आदि सुविधाओं के साथ-साथ सेल्फी प्वांईट भी स्थापित की जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोग वोट के महत्व के बारे में जागरुक हो सकें। इसके अलावा एक सिग्नेचर कैंपेन भी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
स्वयं सहायता समूह और युवा मण्डल सदस्य लेंगे भाग
इस कार्यक्रम में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्वंय सहायता समूहों की सदस्य, आंगनवा़ड़ी और आशा वर्कर, युवक मण्डल के सदस्यों सहित जे.बी.टी., आई.टी.आई. व अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भी भाग लेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

काँगड़ा के फतेहपुर में मारपीट कर महिला को किया लहूलुहान, मामला दर्ज

एएम नाथ। नूरपुर : जिला कांगड़ा के पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत पुलिस थाना फतेहपुर के अधीन पुलिस चौकी रे की पंचायत स्थाना से एक गंभीर मामला सामने आया है। स्थाना निवासी सीमा देवी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने चौथा परगना में किये 8 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास

मझीवड़ पंचायत के प्रांगण में आयोजित महिला सम्मेलन में भी की मुख्यातिथि के रूप में शिरकत एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंत्री बने संजीव अरोड़ा : सीएम मान ने दी बधाई; इन विभागों की संभालेंगे जिम्मेदारी

चंडीगढ़ । लुधियाना पश्चिम से नए विधायक संजीव अरोड़ा को अब पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है. उन्हें उद्योग और एनआरआई मामलों का मंत्री नियुक्त किया गया है. राज्यपाल गुलाब चंद...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भुंतर में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ : 10 महिलाओं को रेस्क्यू किया

भुंतर : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के प्रवेश द्वार भुंतर में देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ है. एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था. देर रात जब पुलिस ने यहां...
Translate »
error: Content is protected !!